राज्य

AMU छात्र के साथ युवकों ने की मारपीट,हाथों में हथियार थमाकर कहा कि कह तू चोर हैं

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बीए के एक छात्र के साथ कुछ लोगों ने मारमीट की और हाथ में हथियार देकर कहा कि कह तू चोर है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2022, 5:30 PM IST
msg-202014686-33553.jpg
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिनर्सिटी

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बीए फ़ाइनल के छात्र मौ. उमेर ने अन्य छात्रों पर मारपीट का आरोप लगया है। इसके बाद जबरन दबंग के द्वारा एएमयू के आरएम हॉल की छत पर ले गए। जहां उसके हाथों में हथियार थमा कर जबरदस्ती चोरी किए जाने का कुबूलनामा कराते हुए वीडियो बनाई जाने का आरोप लगाया गया है।

जिसके बाद पीड़ित छात्र ने एएमयू प्रॉक्टर के माध्यम से थाना सिविल लाइन में छत पर जबरन ले जाता मारपीट करते हुए हाथों में हथियार थमा कर चोरी का जबरन जुर्म कबूल कराने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र के साथ की गई मारपीट के बाद दबंगों द्वारा चोरी किए जाने का कबूल नामा कराते हुए वीडियो बनाई गई जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली सिविल लाइन पहुंचकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई लिखित तहरीर में पीड़ित एएमयू छात्र मो उमेर का आरोप है कि वारदात 21 सितंबर की है।

जब आर्ट फैकल्टी के बाहर दबंग नाजिम अपने तीन अन्य साथियो के साथ हथियार लेकर आया और उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट किए जाने के बाद उसे एएमयू के आरएम हॉल की छत पर ले गए। जहाँ उसके हाथ में जबरदस्ती हथियार थमाकर उससे कबूल करवाया की वह चोर है और उसकी वीडियो भी बनाई। थाना सिविल लाइन प्रभारी का कहना है कि मामले में जाँच कराइ जा रही है।

Updated on:
25 Sep 2022, 5:30 PM IST
Published on: