26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमान से बरसी आफत की बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद

करीब 5 दिनों से लगातार बारिश होने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है । इससे लोगो के जीवन पर असर पड़ा है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 25 Sep 2022, 4:39 PM IST

vegetable.png

भारी बारिश से किसानों की फसल पर काफी असर पड़ा है ।

मुजफ्फरनगर: पिछले 5 दिनों से आसमान से बरस रही आफत की बारिश से गांव से लेकर शहर तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके चलते कई दिन से स्कूल कॉलेज भी बंद है और बारिश भी लगातार रह रह कर जारी है । मुजफ्फरनगर में बारिश होते हैं लगातार 5 दिन बीत गए हैं मगर रह-रहकर बारिश होना किसानों के लिए भी नुकसानदेह साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार मदरसों को आधुनिक बनाकर टेक्नोलॉजी से जोड़ना चाहती : दानिश आजाद अंसारी

मुजफ्फरनगर के चरथावल सहित विभिन्न इलाकों में सब्जी के किसान इस बारिश से पूरी तरह से प्रभावित है जिनकी गोभी से लेकर कई फसल इस बारिश में नष्ट हो चुके हैं। कई किसानों से बातचीत की गई तो उनका साफ तौर पर कहना था कि इस बारिश से उनकी गोभी की फसल ज्यादा प्रभावित हुई है। इसके अलावा अन्य कई फसल है जो पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है ।

गोभी की फसल भी अब नष्ट होने की कगार पर है क्योंकि लगातार बारिश हो रही है और जैसे ही टुल्लू पंप निकालकर खेत का पानी निकाला जाता है तो उसके बाद फिर बारिश हो जाती है। कुल मिलाकर सब्जी की फसल लगभग 5 दिनों से हो रही बारिश की वजह से नष्ट होने की कगार पर है जिसके चलते अब सब्जी का संकट भी झेलना पड़ सकता है बाकी सब्जी महंगी होना तो लाजमी है।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग की 108 और 102 एम्बुलेंसों को उपचार की जरूरत, चलती चलती बीमार हो जाती