सुकमा

CG Election 2025: निर्वाचन प्रशिक्षण में 3 अधिकारियों को नोटिस जारी, शिक्षा अधिकारी ने 3 दिन के अंदर मांगा जवाब

CG Election 2025: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शासन एक्शन मोड में आ गई है। निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित 3 सेक्टर अधिकारियों को नोटिस जारी ​कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2025, 12:57 PM IST
CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव का चल रहा अंतिम दौर, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान..

CG Election 2025: त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 3 सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 7 फरवरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल, कोंटा में द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

CG Election 2025: तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी

जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोंटा पी. श्रीनिवास राव, वन क्षेत्रपाल जगरगुंडा नारायण सिंह सलाम, और अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग कोंटा प्रकाश कुमार प्रधान अनुपस्थित पाए गए। रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। समय पर जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर

CG Election 2025: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव ने निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सत रुख अपनाए हुए है।

Updated on:
9 Feb 2025, 12:57 PM IST
Published on: