भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जो सपना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराने का, आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में हम सब उस सपने को साकार करने संकल्पित हैं। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जैसी प्रचंड जीत छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली, जनता-जनार्दन का वही विश्वास निस्संदेह हम फिर अर्जित करेंगे।