सुकमा

CG Naxal News: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली जंगल में कर रही थी ये काम, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

CG Naxal News: गिरफ्तार महिला नक्सली पर शासन के द्वारा 5 लाख रूपये का ईनाम घोषित था। गिरफ्तार महिला नक्सली नक्सल संगठन में विगत 6 वर्षों से सक्रिय थी
less than 1 minute read
May 30, 2024
cg Naxal news

CG Naxal News: सुकमा के केरलापाल थाना क्षेत्र में सक्रिय 1 महिला हार्डकोर ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार महिला नक्सली पर शासन के द्वारा 5 लाख रूपये का ईनाम घोषित था। गिरफ्तार महिला नक्सली नक्सल संगठन में विगत 6 वर्षों से सक्रिय थी।

CG Naxal News: नक्सल उन्मूलन अभियान तहत केरलापाल, मलगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 27 मई को थाना केरलापाल से एडीओपी परमेश्वर तिलकवार, निरीक्षक गोविंद यादव के हमराह जिला बल, डीआरजी, कोबरा 206 की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान के लिए ग्राम सिमेल, गोगुण्डा क्षेत्र की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान 28 मई को सिमेल के जंगल-पहाड़ी से 01 हार्डकोर महिला नक्सली बारसे मुये पिता बारसे देवा, ( CG Naxal News ) दरभा डिव्हीजन मेडिकल टीम प्रभारी एवं मलगेर एरिया कमेटी सदस्या, 05 लाख ईनाम 35 वर्ष निवासी ग्राम पोटाली, उरपलपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा को पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से 01 नग टिफिन बम वजनी ( CG Naxal News ) लगभग 03 किग्राम. 05 नग डेटोनेटर, 05 नग बैटरी, 10 मीटर लगभग इलेक्ट्रिक वायर, 09 नग नक्सल साहित्य, मेडिकल किट व अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया। बरामद समाग्री के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस पार्टी को नुकसान पंहुचाने की नीयत से रखना बतायी।

उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने पर महिला नक्सली के खिलाफ थाना केरलापाल में ( CG Naxal News ) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज बुधवार को गिरतार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Updated on:
30 May 2024 02:24 pm
Published on:
30 May 2024 02:24 pm