सुकमा

उपसरपंच की हत्या का आरोपी नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा भी किया बरामद

CG News: उक्त घटना में आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर बुधवार को विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।

less than 1 minute read
Aug 07, 2025
पुलिस ने एक नक्सली को किया गिरफ्तार (Photo source- Patrika)
पुलिस ने एक नक्सली को किया गिरफ्तार (Photo source- Patrika)

CG News: सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत माओवादी संगठन में सक्रिय 01 नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली मई 2025 में जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत के उपसरपंच को पुलिस मुखबिरी के आरोप लगाकर हत्या करने की घटना में नामजद आरोपी है।

नक्सल उन्मूलन अभियान तहत मुखबिर के सूचना पर बुधवार को थाना जगरगुण्डा से एसडीओपी तोमेश वर्मा, निरीक्षक प्रदीप जान लकड़ा थाना प्रभारी जगरगुण्डा के हमराह जिला बल एवं कैंप कमारगुड़ा से विकास कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट के हमराह 231 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी ग्राम बैनपल्ली,परलागट्टा व आस-पास क्षेत्र की ओर केसो ड्यूटी/नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम परलागट्टा के जंगल से थाना जगरगुण्डा के प्रकरण में फरार चल रहे मिलिशिया सदस्य मिड़ियम मंगडू उर्फ मंगलू पिता सुक्कु उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी पटेलपारा परलागट्टा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा को पकड़ा गया।

CG News: पकड़े गए नक्सली आरोपी मई 2025 में थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत के उपसरपंच को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की घटना में शामिल रहना स्वीकार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त किया गया 02 नग लकड़ी के डण्डे को निशान देही से बरामद किया गया। घटना के संबंध में जगरगुण्डा में अपराध पंजीबद्ध है। उक्त घटना में आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर बुधवार को विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।

Published on:
07 Aug 2025 01:34 pm