सुकमा

बीवी के प्यार की कीमत जवान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Chhattisgarh Crime News: डीआरजी जवान रामनिवास की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। सच पता चलते ही सब हैरान हो गए
less than 1 minute read
Jul 15, 2019
murder case
बीवी के प्यार की कीमत जवान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

सुकमा. Chhattisgarh Crime News: डीआरजी जवान रामनिवास की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। पत्नी से आरोपी के प्यार की कीमत रामनिवास को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दोस्त ने एक लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्या के दो आरोपी सुरेश सरकार व चंचल मंडल को पकड़ लिया है। एक सूरज खान अभी फरार है जिसे जल्द पकड़ लेने का दावा पुलिस कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरेश सरकार मृतक की पत्नी को पति रामनिवास को छोडऩे और खुद से शादी करने का दबाव डाल रहा था। जिसकी जानकारी मृतक को होने पर मृतक व सुरेश के बीच विवाद हुआ था । पारिवारिक सदस्यों के समझाने पर मामला सुलझ गया था। किन्तु सुरेश मृतक के प्रति दुर्भावना रखता था और इसी के चलते उसने रामनिवास की हत्या का प्लान बनाया। जिसमें आरोपी चंचल मंडल और सूरज खान को एक लाख रूपए मे हत्या की सुपारी दे दी।

घटना दिन गुरुवार शाम को शराब पीने के बहाने उड़ीसा के मलकानगिरी के गांव बैलापरी के पास जंगल में साथ में ले जाकर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया तथा मृतक के बोलेरो वाहन में शव को लाकर सूपनार रोड किनारे फेक दिया। ताकि इस घटना को माओवादियों द्वारा की हत्या का रूप दे सकें।

Chhattisgarh Crime News से जुडी अन्य खबरे पढ़ने के लिए यहाँ [typography_font:14pt;" >CLICK करें।

Published on:
15 Jul 2019 05:49 pm