विधायक धर्मजीत की इस बात का कांग्रेस के विधायकों ने जमकर विरोध किया। धर्मजीत ने कहा, मैं अंडा खाता हूं, लेकिन स्कूलों में अंडा देना गलत है। कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव ने कहा कि गरीब के घर अंडा आने से खुशी होती है। बड़े-बड़े निजी स्कूलों में बिरयानी और दुनिया भर की चीजें खा सकते हैं। तो गरीब अंडा क्यों नहीं खा सकता।