सुकमा

Naxalite surrender: नक्सली संगठन में मचा हड़कंप! 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 50 लाख के इनामी भी शामिल

Naxalite surrender: सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इसमें 50 लाख रुपये के इनामी माओवादी, पीएलजीए बटालियन के दो हार्डकोर और अन्य सक्रिय माओवादी शामिल हैं।
less than 1 minute read
Oct 15, 2025
10 नक्सलियों ने किया सरेंडर (photo source- Patrika)
27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (Photo source- Patrika)

Naxalite surrender: सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और जन सहयोग के चलते 27 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में कई ऐसे सदस्य शामिल थे, जो अलग-अलग घटनाओं और हमलों में सक्रिय थे। इनमें 50 लाख रुपये के इनामी माओवादी भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय दो हार्डकोर माओवादी, साथ ही अन्य क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी सदस्य हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में सीवायसीएम के 1 सदस्य, पार्टी के 15 सदस्य और अन्य 11 अग्र संगठन के सक्रिय सदस्य शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के हवाले कर दिए हैं।

Naxalite surrender: पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकारी पुनर्वास योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर विकास और शांति की दिशा में योगदान दे सकें। सुरक्षा बलों ने कहा कि यह आत्मसमर्पण न केवल नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है, बल्कि अन्य बचे हुए माओवादी सदस्यों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करेगा।

Updated on:
15 Oct 2025 12:03 pm
Published on:
15 Oct 2025 12:03 pm