सुकमा

Naxalites Surrender: एक महिला सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़े वारदातों में थे शामिल…

Naxalites Surrender: पुलिस को एक बार​ फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। सुकमा जिले में एक महिला सहित 5 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष समर्पण किया। बताया जा रहा है कि ये नक्सली कई वारदातों में शामिल भी रहे हैं।

less than 1 minute read
Sep 03, 2024

Naxalites Surrender: जिले में एक महिला सहित कुल पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' और 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रभावित होकर, और सुरक्षा कैम्पों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के कारण पुलिस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

आत्मसमर्पण करने वालों में महिला पोड़ियाम बुधरी, मल्लम देवा, करटम हड़मा, माड़वी जोगा और दूधी जोगा शामिल हैं। पोड़ियाम बुधरी, जो मेहता आरपीसी केएएमएस की सदस्य थीं। (Naxalites Surrender) मल्लम देवा और करटम हड़मा पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य आत्मसमर्पित नक्सली भी विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

Naxalites Surrender: इन नक्सलियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा और अनंत हंस, सहायक कमाण्डेन्ट 131 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस गस्त पार्टी की रेकी, हमला, मार्ग अवरूद्ध करने और शासन-प्रशासन के खिलाफ पर्चे और बैनर लगाने जैसी विभिन्न नक्सली गतिविधियों में भाग लिया था। (Naxalites Surrender) आत्मसमर्पण के बाद, इन नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 'नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Updated on:
03 Sept 2024 03:43 pm
Published on:
03 Sept 2024 03:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर