सुल्तानपुर

अखिलेश यादव ने निभाया वादा, इस पीड़ित परिवार को मदद स्वरूप भेजे इतने लाख रुपए

16 जनवरी को निवासी हरिवंश यादव की नृशंस हत्या की घटना को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गम्भीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भेजी है।
2 min read
Akhilesh yadav
Akhilesh yadav

सुल्तानपुर. डीहढ़ग्गूपुर में 16 जनवरी को निवासी हरिवंश यादव की नृशंस हत्या की घटना को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गम्भीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भेजी है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी पत्र में 2 लाख रुपए का ड्राफ्ट जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव और पूर्व विधायक अरुण वर्मा को पीड़ित परिवार को सौपने को कहा गया है।

25 जनवरी को पीड़ित परिवार से मिला था प्रतिनिधिमंडल-

बताते चले कि 25 जनवरी को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री ललई यादव, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव की अगुवाई में डीहढग्गूपुर में पीड़ित परिवार से मिला था, जिसमें पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से वादा किया था कि समाजवादी पार्टी की तरफ से आर्थिक मदद व कानूनी मदद मुहैया कराई जाएगी। उसी के क्रम में अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने मृतक हरिवंश यादव के परिवार को दो लाख रुपए आर्थिक मदद भेजी है।

पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने दी थी पार्टी अध्यक्ष को घटना की जानकारी-
डीहढग्गूपुर में हुई नृशंस हत्या की जानकारी अखिलेश यादव के करीबी पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी थी ।जिसके बाद सपा सुप्रीमो ने एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के पास भेजा था प्रतिनिधिमंडल के रिपोर्ट देने के बाद पार्टी ने दो लाख की आर्थिक मदद की है।

कैसे हुई थी हरिवंश यादव की हत्या-

16 जनवरी की सुबह गांव के ऋषभ सिंह व वसंत ने गांव निवासी हरिवंश यादव (70) को मार मार कर मरणासन्न कर दिया था। घायल वृद्ध को परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे, जहां अस्पताल में 19 जनवरी को घायल की मौत हो गई थी। पुलिस की नरम कार्यशैली को देखते हुए मृतक के परिजनों ने 20 जनवरी को डीहढग्गूपुर गांव के पास टाण्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश को रखकर जाम कर दिया था। पुलिस के कार्यवाही के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था।

मुकदमा दर्ज करने की है मांग-
पुलिस को पोस्टमार्टम इंतजार- विदित हो कि पुलिस ने घटना में 304 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है जबकि समाजवादी पार्टी व परिजनों की मांग है कि मुकदमा 302 के तहत दर्ज किया जाए। सम्बन्धित थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधर पर ही 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Updated on:
29 Jan 2019 09:09 pm
Published on:
29 Jan 2019 09:03 pm
Also Read
View All
वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल