9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

BJP Women Leader Slaps Man Sultanpur: BJP की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
sultanpur bjp women leader pooja kasaudhan slaps man inside police outpost video viral

BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़। फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब X (@ashishpaswan0)

BJP Women Leader Pooja Kasaudhan Slaps Man: उत्तर प्रदेशके सुल्तानपुर जिले में BJP की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन (Pooja Kasodhan) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र की शाहगंज पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। आरोप है कि BJP की महिला नेता ने चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में 1 युवक को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

आदर्शनगर स्थित पल्टू का पुरवा, घोसियाना निवासी अरुण कोरी ने बताया कि वह शहर की मुरारीदास गली स्थित हर्षित बरनवाल की एक फर्म में नौकरी करते हैं। उनके अनुसार, बुधवार को वह किसी काम से शाहगंज चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान BJP जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन अपने पुत्र रौनक कसौधन के साथ वहां पहुंचीं।

अरुण का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद उन पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई और सीधे शाहगंज पुलिस चौकी पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र को दी।

चौकी इंचार्ज के सामने दोबारा मारपीट का आरोप

पीड़ित का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के दौरान ही पूजा कसौधन अपने बेटे के साथ शाहगंज पुलिस चौकी पहुंच गईं। आरोप है कि चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में ही उन्होंने दोबारा अरुण को थप्पड़ मारा और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी मौजूद व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

'शासन-प्रशासन मेरा है' कहने का आरोप

अरुण कोरी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान BJP महिला नेता ने उन्हें धमकी भी दी। उनका कहना है कि पूजा कसौधन ने कथित तौर पर कहा, "शासन भी मेरा है और प्रशासन भी मेरा है। तुम मर जाओगे, कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा।" पीड़ित ने इस बयान को भी अपनी शिकायत का हिस्सा बनाया है और पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के दौरान वायरल वीडियो सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि पत्रिका न्यूज टीम नहीं करती है।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग