सुल्तानपुर

‘अरे यार तुम ही बोल लो यहां पर’, कौन हैं दरोगा पर भड़कने वाली IPS चारू निगम? वीडियो वायरल

About IPS Charu Nigam: जानिए, कौन हैं दरोगा पर भड़कने वाली IPS चारू निगम? जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

2 min read
कौन हैं दरोगा पर भड़कने वाली IPS चारू निगम? फोटो सोर्स- Video Grab

About IPS Charu Nigam: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) चारू निगम अपनी सख्त कार्यशैली और तेज एक्शन के लिए जानी जाती हैं। अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाली SP एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना एक वीडियो, जिसमें वे मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक दरोगा पर नाराज होती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें

‘मेरे तो 6 सनातनी हैं…हर हिंदू के घर में 3 बच्चे तो होने ही चाहिए’, सीमा हैदर बोली- रौंगटे खड़े हो रहे थे जब…

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान हुआ घटनाक्रम

दरअसल, SP चारू निगम एक मामले को लेकर मीडिया को जानकारी दे रही थीं। इसी दौरान उनके पास खड़े एक दरोगा का मोबाइल फोन बज उठा। दरोगा थोड़ा किनारे जाकर फोन पर बात करने लगा, जिससे SP का ध्यान बार-बार उसकी ओर जा रहा था। इससे नाराज होकर SP का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ''अरे यार तुम ही बोल लो यहां पर।'' इसके बाद दरोगा तुरंत वहां से हट गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। लोग SP चारू निगम के सख्त रवैये को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे अनुशासन बनाए रखने की कार्रवाई बता रहे हैं, तो कुछ इसे कड़ा व्यवहार मान रहे हैं।

पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं चारू निगम

SP चारू निगम पहले भी कई मामलों में चर्चा में रह चुकी हैं। साल 2023 में औरैया में SP रहते हुए उन्होंने एक बड़ी लूट की घटना का खुलासा किया था, जिसमें 50 किलो चांदी की बरामदगी हुई थी। इस मामले में पुलिस विभाग के ही कुछ कर्मियों की संलिप्तता सामने आई थी, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी।

राजनीतिक विवादों में भी आ चुकी हैं नजर

इसके अलावा, साल 2017 में गोरखपुर में CO पद पर रहते हुए उनकी एक BJP विधायक से कहासुनी भी चर्चा में रही थी। इस घटना के बाद भी उनका नाम सुर्खियों में बना रहा।

कौन हैं IPS चारू निगम

चारू निगम 2013 बैच की IPS अधिकारी हैं। 2014 में यूपी कैडर मिलने के बाद उनकी पहली तैनाती झांसी में हुई थी। वहीं से उन्होंने अपनी सख्त और अनुशासित कार्यशैली की पहचान बनाई। आगरा की रहने वाली चारू निगम ने सुल्तानपुर में तैनाती के बाद जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उन पर त्वरित कार्रवाई करें।

अपराध नियंत्रण पर सख्त रुख

SP चारू निगम अपराध के मामलों में भी तुरंत कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में सुल्तानपुर पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है। उनकी सख्त कार्यशैली और अनुशासन को लेकर वे अक्सर चर्चा में रहती हैं, और यह ताजा घटना भी उसी का एक उदाहरण है।

ये भी पढ़ें

बिस्तर पर नग्नअवस्था में मिली पत्नी की लाश; हत्या के बाद नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा पति, बेटे के साथ क्या किया?

Also Read
View All