सुल्तानपुर

Liquor Shops : यूपी के इन 20 जिलों में आज शाम से बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें

UP Panchayat Chunav : सुलतानपुर के जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदान के 48 घन्टे पहले से ही liquor shops बंद रखने का आदेश दिया जा चुका है
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2021, 3:40 PM IST
liquor shops closed

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) के दूसरे चरण में सुलतानपुर सहित 20 जिलों में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसे देखते हुए आज 17 अप्रैल की शाम से 19 अप्रैल की शाम तक सभी शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। सुलतानपुर के जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदान के 48 घन्टे पहले से ही मदिरा की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया जा चुका है। जिले में आज 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से सभी (थोक-फुटकर) शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन भी यही आदेश लागू रहेगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब पीकर हंगामा खड़ा करने वालों पर कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने शराब बिक्री पर सिर्फ पाबंदी ही नहीं लगाई है, बल्कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि के साथ पड़ोसी जिलों से आने वाली अवैध शराब की सप्लाई नहीं होने पाये, इसके लिए भी खास इंतजाम किये हैं। जिलाधिकारी (DM Sultanpur) ने बताया कि पड़ोसी जिलों की सीमा से सटे 8 किमी की दूरी तक निगाह रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया जायेगा।

चुनाव के बाद भी बंद रहेंगी ये शराब की दुकानें
डीएम रवीश कुमार गुप्ता ने कहा कि पड़ोसी जनपद अमेठी में भी 26 अप्रैल को मतदान होगा, इसलिए 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से ही शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इसी तरह 29 अप्रैल को अम्बेडकरनगर जिले में भी चुनाव है, लिहाजा सीमा से सटे 8 किमी के दायरे में आने वाली सभी शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा।

दूसरे चरण में यहां मतदान
यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) के दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में 19 अप्रैल को चुनाव होगा।

Updated on:
17 Apr 2021, 3:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल