4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Panchayat Chunav 2021 : बाराबंकी से चार बार विधायक व तीन बार सांसद रहे रामसागर रावत लड़ेंगे पंचायत चुनाव

रामसागर रावत सपा के टिकट पर लड़े थे 2019 का लोकसभा चुनाव, अब उनकी नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 3 Apr 2021, 6:32 PM IST

ramsagar_rawat.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बाराबंकी. जनपद से चार बार सांसद व तीन बार विधायक रहे राम सागर रावत अब जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में शुमार रामसागर की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सिद्धौर (चतुर्थ) क्षेत्र से वह जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ेंगे। रामसागर रावत के चुनाव मैदान में उतरने से जिले की राजनीतिक गलियारों की तपिश और बढ़ गई है।

समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामसागर रावत ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत से चुनाव हार गये थे। इससे पहले वह वर्ष 1989, 1991, 1996 और 1999 में बाराबंकी लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रामसागर रावत के सुपुत्र राम मगन रावत भी 2 बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। दिग्गज नेता का जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी भी लड़ेंगी पंचायत चुनाव, दाखिल किया नामांकन