सुल्तानपुर

Post Office Scheme: पांच साल में आपका बच्चा बनेगा लखपति, जानिए इस स्कीम के बारे में

Post Office Scheme: दिन प्रतिदिन आसमान छूती मंहगाई के कारण अपनी भावनाओं को दबा कर रखते हैं। क्योंकि अपने बच्चों की पढ़ाई से लेकर उसकी सभी जरूरतों को पूरा करने में स्वंय को असहाय महसूस करते हैं। ऐसे में हर अभिभावक अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए डाकघर की इस स्कीम में सिर्फ 2 हजार रुपए निवेश कर अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2022, 6:19 PM IST
Post Office RD Scheme invest 2000 monthly get good Return
Post Office RD Scheme invest 2000 monthly get good Return

Post Office Scheme: सुलतानपुर. वैसे तो भारतीय पोस्‍ट ऑफिस की हर स्कीम फायदेमंद साबित होती है। लेकिन डाकघर की एक स्कीम है जिसका नाम है, पोस्ट रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office RD Scheme)। इस स्कीम में मात्र 2 हजार रुपए निवेश कर अपने बच्चे को लखपति बना सकते हैं।

डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर राजेश शर्मा ने बताया कि अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर सभी मां-बाप फिक्रमंद रहते हैं । लेकिन दिन प्रतिदिन आसमान छूती मंहगाई के कारण अपनी भावनाओं को दबा कर रखते हैं। क्योंकि अपने बच्चों की पढ़ाई से लेकर उसकी सभी जरूरतों को पूरा करने में स्वंय को असहाय महसूस करते हैं। ऐसे में हर अभिभावक अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए डाकघर की आरडी स्कीम में सिर्फ 2 हजार रुपए निवेश कर अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।

सहायक पोस्टमास्टर के मुताबिक ऐसे ही मां-बाप की चिंता दूर करने के लिए डाकघर की एक स्कीम है, पोस्ट रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम। इसकी मदद से हर मां- बाप हर महीने छोटे से निवेश से बेहतर रिटर्न पा सकते हैं और अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि डाकघर की इस स्कीम में हर महीने केवल 2 हजार रुपये जमा करवाकर लाखों का रिटर्न पा सकते हैं। इसकी मदद से 5 साल बाद आपका बच्चा लखपति बन सकता है।

इस स्कीम के मुताबिक अगर अभिभावक हर महीने रेकरिंग डिपॉजिट में 2 हजार रुपये जमा करते हैं। तो पांच साल में ये रकम 1 लाख 20 हजार तक हो जाएगी। पोस्ट ऑफिस इस पर 5.8 प्रतिशत का ब्याज देता है। जिसमें तिमाही आधार पर कम्पाउंडिंग होती है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम में यह भी सुविधा उपलब्ध है कि आप अपनी सुविधानुसार इस आरडी अकाउंट को देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर करा सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल