सुल्तानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गरजा आसमान, राफेल-सुखोई की धमाकेदार एंट्री: विडियो में देखें विमानों का एयर शो

Rafale Fighter Jet India: सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायु सेना का भव्य एयर शो आयोजित हुआ, जिसमें राफेल, सुखोई और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों ने टेकऑफ-लैंडिंग और युद्धाभ्यास का शानदार प्रदर्शन किया।

2 min read
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गरजा आसमान | Image - X/@ANI

Purvanchal Expressway Air Show: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आज भारतीय वायु सेना की ताकत का गवाह बना, जहां दोपहर करीब 2 बजे भव्य एयर शो की शुरुआत हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में सबसे पहले C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेसवे पर बनी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप पर सफल लैंडिंग कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें

मेरठ सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में मुस्कान-साहिल के 32-32 सवाल, दोनों ने खुद को बताया निर्दोष

राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजा आसमान

एयर शो के दौरान जगुआर लड़ाकू विमान ने सबसे पहले उड़ान भरी, जिसके बाद राफेल, सुखोई और मिराज जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स ने बारी-बारी से टेकऑफ और लैंडिंग कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इन विमानों की तेज रफ्तार और सटीक नियंत्रण ने हर किसी को भारतीय वायु सेना की ताकत का एहसास कराया।

कमांडो ऑपरेशन और हेलीकॉप्टर ड्रिल ने बढ़ाया रोमांच

सैन्य शक्ति के प्रदर्शन को और प्रभावशाली बनाते हुए M17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने मॉक ऑपरेशन किया। इस दौरान आपातकालीन हालात में कैसे कार्रवाई की जाती है, इसका लाइव प्रदर्शन किया गया। वहीं M32 भीष्म एयरक्राफ्ट ने एयरस्ट्रिप पर ‘टच एंड गो’ अभ्यास कर अपनी दक्षता दिखाई।

शाम को फिर होगा हाई-इंटेंसिटी युद्धाभ्यास

एयर शो का रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ, बल्कि शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक दोबारा युद्धाभ्यास की योजना बनाई गई है। इस दौरान और भी एडवांस्ड ऑपरेशन और फ्लाइट मूवमेंट्स देखने को मिलेंगे, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर है।

3.2 किमी लंबी एयरस्ट्रिप बनी रणनीतिक ताकत

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एक्सप्रेसवे पर 3.2 किलोमीटर लंबी विशेष एयरस्ट्रिप बनाई गई है। इस आयोजन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर करीब 5 किलोमीटर का क्षेत्र पूरी तरह सील कर दिया गया है, वहीं हजारों की संख्या में लोग इस एयर शो को देखने पहुंचे हैं।

पहले भी हो चुका है ऐतिहासिक अभ्यास

इससे पहले जून 2023 में भी इसी एक्सप्रेसवे पर चार घंटे का अभ्यास किया गया था। वहीं 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था और उस समय वे भारतीय वायु सेना के हरक्युलिस विमान से एयरस्ट्रिप पर उतरे थे।

भारतीय वायु सेना की ताकत

इस भव्य एयर शो के जरिए भारतीय वायु सेना ने न सिर्फ अपनी तकनीकी क्षमता और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि देश किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसी आधुनिक सुविधाएं अब केवल आवागमन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर यह देश की रक्षा रणनीति का भी अहम हिस्सा बन सकती हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जगुआर फाइटर जेट की शानदार लैंडिंग का नजारा

आसमान में तीन लड़ाकू विमानों का दमदार एयर स्टंट

MI-17 हेलीकॉप्टर से कमांडो का तेज एक्शन, लाइव सैन्य ऑपरेशन ड्रिल का प्रदर्शन

Also Read
View All