सुल्तानपुर

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल

Sultanpur accident: सुलतानपुर में शादी कार्यक्रम से लौट रहे दो सगे भाइयों की तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
2 min read
Accident
सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

यूपी के सुलतानपुर जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो सगे भाइयों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई जौनपुर जिले के खुटहन इलाके से डीजे कार्यक्रम खत्म कर लौटे थे। मजदूर वाहन से सामान उतार रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश में जुटी है।

रविवार रात सरैया मुबारकपुर गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार और उनके भाई अनिल कुमार रोज की तरह काम खत्म कर घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि दोनों भाई जौनपुर के खुटहन क्षेत्र में डीजे बजाने का काम करते थे। देर रात जब वे अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव के पास वाहन से सामान उतार रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। सोमवार सुबह जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो माहौल बेहद गमगीन हो गया।

सीओ बोले- फरार वाहन की तलाश की जा रही

क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम का कहना है कि दोनों युवक सड़क किनारे खड़े थे। तभी अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार वाहन की तलाश जारी है।

Updated on:
11 May 2026 11:43 am
Published on:
11 May 2026 11:42 am
Also Read
View All
वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

मशहूर कवि कुमार विश्वास और AAP के पूर्व मंत्रियों को कोर्ट का नोटिस, 15 मई को हाजिर होने के निर्देश