सुल्तानपुर

Weather Update : दिन में भी ठिठुरा रहीं सर्द हवायें, जानें- अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

Sultanpur Weather Forecast- सर्दी के मौसम से गेहूं की फसल को फायदा पहुंच रहा है, जबकि धूप नहीं निकलने से अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है

less than 1 minute read
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घण्टे आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. सुलतानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कोहरे और गलन का सितम जारी है। पिछले एक सप्ताह से कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये हैं और धीमे-धीमे चलने वाली पछुआ हवा अंदर तक ठंड का अहसास करा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घण्टे आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. एएन मिश्र ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 17:5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6:5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गेहूं की फसल को फायदा, सरसों को नुकसान
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. आरआर सिंह का कहना है कि ऐसे मौसम से गेहूं की फसल को फायदा पहुंच रहा है। धूप नहीं निकलने से अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है, विशेषकर फूल वाली फसलों को।

Published on:
24 Jan 2021 01:57 pm
Also Read
View All