सुल्तानपुर

तेज रफ्तार कार की टक्कर से धू-धूकर जल उठी बाइक, तीन की मौत

सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर हुआ हादसा...

less than 1 minute read
तेज रफ्तार कार की टक्कर से धू-धूकर जल उठी बाइक, तीन की मौत

सुलतानपुर. रविवार सुबह इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौत गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गये। कार इतनी स्पीड में थी कि कार की टक्कर से बाइक धू-धूकर जल उठी, वहीं टक्कर लगने के बाद कार भी पलट गई। सड़क हादसे में कार और बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में कूरेभार सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने बाइक सवार युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की पड़ताल में जुट गई है। हादसे के बाद से कार चालक मौके से फरार है।

रविवार सुबह कूरेभार कस्बे के ही रहने वाले तीन युवक मोहित यक्ष तिवारी, विनोद तिवारी और विकास सिंह एक ही बाइक से मानिकपुर ग्राम प्रधान राजेश के यहां निमंत्रण से लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही बाइक सवार इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रही कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक व कार सवार पांच लोग घायल हो गये, जिनमें तीन बाइक सवारों की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

इलाहाबाद के बाद अब सुलतानपुर का नाम बदलेगी योगी सरकार! BJP विधायक सदन में पेश कर चुके हैं प्रस्ताव

तहकीकात में जुटी पुलिस
सीओ बल्दीराय लेखराज ने बताया कि दुर्घटना भीषण थी। सूचना के तत्काल बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। बाइक सवारों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तीनों युवकों की मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना की तहकीकात की जा रही है।

ये भी पढ़ें

अकेले सुलतानपुर जिले में ही 1015 केस पेंडिंग, ज्यादार महिला अपराध के मामले, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
Published on:
21 Oct 2018 12:49 pm
Also Read
View All