सुरजपुर

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Child thief Rumour: गांव में अंगूठी बेचने आए थे दोनों भाई, उत्तर प्रदेश के हैं रहने वाले, ग्रामीणों की बेदम पिटाई में दोनों हो गए घायल, पुलिस ने कराया इलाज
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 7:32 PM IST
2 cousin beaten in child thief rumour
Child thief rumour in Surajpur, पिटाई के बाद ग्रामीणों से घिरे चचेरे भाई (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अजबनगर के कोइलीजोर में शुक्रवार की सुबह बच्चा चोर (Child thief) की खबर हवा की तरह फैल गई और मिनटों में पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। दोनों मिन्नतें करते रहें कि वे बच्चे चुराने नहीं आए हैं, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और उन्हें पीटते रहे। अंत में ग्रामीणों ने दोनों को जयनगर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव में यह बात फैल गई थी कि चॉकलेट और बिस्किट खिलाने का लालच देकर दोनों चचेरे भाइयों ने गांव के 4 बच्चों को बुलाया था। वहीं 2 बच्चियों को बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे।

घटना के संबंध में यह बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अंबिकापुर के दरिमा मार्ग किनारे रहने वाले राम राज महावत पिता चंदर महावत व उसका चचेरा भाई के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम कोइलीजोर पहुंचे थे। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबांकी जिले के मालवीयनगर सिद्धौर के रहने वाले हैं। वे गांव में अंगूठी के नग और माला की लॉकेट बेचने आए थे।

अजबनगर कोइलीजोर में आश्रम के पास कथित रूप से दोनों ने 4 छोटे बच्चों को बिस्किट और चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाया। इस दौरान 2 बच्चे शोर मचाते हुए भाग निकले। इसी बीच अफवाह (Rumour in village) तेजी से फैल गई कि दोनों भाइयों ने 2 बच्चियों को बाइक पर बिठाने की कोशिश की है।

बस फिर क्या था, आसपास के लोग दौड़ पड़े। गुस्से से भरे ग्रामीणों ने दोनों को पकडक़र सरेआम पिटाई (Cousin beaten brutally) शुरू कर दी। ग्रामीणों का आक्रोश इतना था कि दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए।

Child thieves rumour: किया पुलिस के हवाले

बच्चा चोर की अफवाह के बाद बाइक सवारों की पिटाई (Bike riders beaten) की खबर पुलिस तक भी पहुंच गई। इस दौरान गांव के लोगों ने ही दोनों को जयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दोनों का अस्पताल में इलाज कराया और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि एक छोटी सी खबर ने पूरे गांव में तनाव पैदा कर दिया। बच्चा चोरी को लेकर सरगुजा संभाग में पूर्व में भी गांवों में पिटाई की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
13 Nov 2026, 7:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल

Surajpur में कबरा कान हाथी की दहशत: एलिफैंट मूवमेंट कॉशन ऑर्डर में चलाई गईं ट्रेनें, रातभर में 50 किमी का तय कर रहा सफर

Elephant in Surajpur: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, कबरा कान हाथी ने 2 ग्रामीणों को मार डाला, एक कर रहा था फसल की रखवाली