सुरजपुर

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur Elephants news: सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में दंतैल हाथी के अचानक सडक़ पर आ जाने से दहशत में आ गए बाइक सवार, वन विभाग का कहना- हमारा वाहन ही खराब, कैसे करें गश्त
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 7:24 PM IST
Elephant came in front of villagers
Elephants in Surajpur, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- AI)

बिहारपुर। सरगुजा जिले में एक ओर कबरा हाथी (Kabra elephant) की दहशत से लोग परेशान हैं। पूरा वन अमला उसे ट्रैंकुलाइज करने में जुटा है। हालांकि टीम को तीसरे दिन भी सफलता नहीं मिल सकी है। इधर सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जंगल के रास्ते मुख्य सडक़ पर अचानक दंतैल हाथी के आ जाने से वहां से गुजर रहे बाइक सवार 3 ग्रामीण बाल-बाल बच गए। वे जान बचाकर भागे, इस दौरान हाथी ने बाइक को सुंड से पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। भागने के क्रम में एक ग्रामीण का मोबाइल भी टूट गया। इधर वनपाल ने बताया कि उनका सरकारी वाहन इन दिनों खराब पड़ा है, इस वजह से वे गश्त नहीं कर पा रहे हैं।

पहली घटना रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे तिरसूल पथल के पास हुई। पिंटू सिंह और धर्मचंद रसौकी से बाइक पर सवार होकर बिहारपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सडक़ पर अचानक एक दंतैल हाथी दिखाई दिया। हाथी को सामने देखकर दोनों ग्रामीण घबरा गए और बाइक छोडक़र जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान उनका मोबाइल फोन गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं दूसरी घटना सुबह 9 बजे बरगा नदी किनारे रामघाट के पास हुई। रसौकी निवासी हिमत गिरी पिता कृष्णा गिरी बाइक से बिहारपुर होते हुए बैढऩ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सडक़ पर अचानक दंतैल हाथी से उनका सामना हो गया। हाथी को अपनी ओर आता देखकर उन्होंने बाइक छोड़ दी और पहाड़ी की ओर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथी ने बाइक को सूंड से पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया।

टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहे हाथी

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान एवं तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में पिछले करीब 2 माह से जंगली हाथियों का लगातार विचरण बना हुआ है। रसौकी से बिहारपुर तथा कोरिया जिले की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है। ऐसे में सडक़ पर अचानक हाथियों के सामने आ जाने से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

सरकारी वाहन की बैटरी खराब

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के महुली कार्यालय में विभागीय सरकारी वाहन मौजूद है, लेकिन बैटरी खराब होने के कारण वाहन चालू नहीं हो पा रहा है। इससे जंगल में सर्चिंग करने और प्रभावित गांवों में पहुंचकर मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क करने में कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

इस संबंध में वनपाल सूर्यभान सिंह ने बताया कि उन्हें दोनों घटनाओं की जानकारी मिली है। विभागीय सरकारी वाहन की बैटरी खराब होने के कारण वाहन चालू नहीं हो पा रहा है। इससे लगातार सर्चिंग और गांवों में मुनादी करने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही वाहन को सुधरवाया जाएगा।

Updated on:
15 Nov 2026, 7:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल