सुरजपुर

Surajpur Fraud Case: 8.50 लाख रुपए लेकर थमाया बंद लिफाफा, कहा था- इसमें 17 लाख हैं, खोला तो खराब निकली किस्मत

Surajpur news: शेयर करेंसी में रकम निवेश करने पर 2-4 दिन में डबल होने का आरोपियों ने दिया था झांसा, 2 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार, तीसरा आरोपी बिहार से गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
2 min read
Fraud accused arrested from Bihar
Surajpur Fraud Case, ठगी में शामिल आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लाई पुलिस (Photo- Patrika)

सूरजपुर। शेयर करेंसी में रकम निवेश करने पर 4 से 6 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 8 लाख 50 हजार रुपए की ठगी (Big fraud) करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को सूरजपुर जिले के रेवटी चौकी पुलिस ने बिहार के कैमूर जिले से गिरफ्तार किया है। मामले में इससे पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। ग्राम गोवर्धनपुर निवासी सुनील पाण्डेय ने 27 फरवरी 2023 को चौकी रेवटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 व्यक्ति कार से उसके घर पहुंचे और शेयर करेंसी में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उससे 8 लाख 50 हजार रुपए ले गए। आरोपियों ने रकम के बदले एक बंद पैकेट देते हुए उसमें 17 लाख रुप, होने की बात कही थी। बाद में पैकेट खोलने पर उसमें नोटों के आकार में काटकर रखे गए सादे कागज मिले। यह देख उसके होश उड़ गए थे।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले सुनील पाण्डेय को विश्वास में लेने के लिए 10 हजार रुपए निवेश कराए और अगले दिन उसे 20 हजार रुपए वापस कर दिए। इससे उसका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने 10 लाख रुपए तक निवेश करने पर रकम दो से चार दिन में दोगुनी होने का झांसा (Fraud with man) दिया। आरोपियों की बातों में आकर प्रार्थी ने 8 लाख 50 हजार रुपए की व्यवस्था कर ली।

पुलिस की साइबर तकनीक से जांच में पता चला कि घटना में इस्तेमाल मोबाइल नंबर एक अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों पर जारी हुआ था। जांच में वाराणसी निवासी मोबाइल दुकान संचालक अमरेश मिश्रा की भूमिका सामने आई, जिसने कथित तौर पर धोखे से एक ही आधार और फोटो पर अतिरिक्त सिम जारी कर उसे आरोपी राजेश सिंह को 1500 रुपए में दे दिया था।

राजेश सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सिम का इस्तेमाल ठगी की वारदात में किया। मामले में पुलिस पूर्व में अमरेश मिश्रा निवासी वाराणसी और राजेश सिंह निवासी भगवानपुर वाराणसी को गिरफ्तार (Fraud accused arrested) कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई थी।

Fraud accused arrested from Bihar: कैमूर से पकड़ा गया

फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को एक आरोपी शाहजाद अंसारी पिता स्व. युसुफ अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी शाही सराय थाना कुदरा जिला कैमूर, बिहार के कैमूर में होने की सूचना मिली। इसके बाद चौकी रेवटी पुलिस (Surajpur Police) की टीम बिहार रवाना हुई और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर सूरजपुर लाई। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक मनरूप पैंकरा व अशोक राजवाड़े सक्रिय रहे।

Updated on:
23 Aug 2026 07:35 pm
Published on:
23 Aug 2026 07:35 pm
Also Read
View All
Surajpur Hemp Smuggling: बोलेरो छिपाकर बाइक से भागने लगा युवक, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, तलाशी में मिला 44 लाख का गांजा

Surajpur News: रेलवे के तत्काल रिजर्वेशन टिकट के अवैध कारोबार में शामिल था बस ड्राइवर, RPF ने किया गिरफ्तार

Surajpur Bee’s Attack: पुष्प वाटिका में मधुमक्खियों का हमला, भागीं महिलाएं-बच्चियां, मची अफरातफरी, दर्जनभर घायल

Surajpur Bridge Washed Away: रातभर हुई बारिश, सुबह नींद खुली तो गायब था 10 करोड़ का पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल