सुरजपुर

Attack in factory: फैक्टरी में घुसकर 50 से अधिक लोगों ने किया हमला, जमकर की तोडफ़ोड़, संचालक व कर्मचारी की पिटाई

Attack in factory: संचालक द्वारा ग्रामीण मजदूर की पिटाई के बाद हमले की बात आ रही है सामने, संचालक ने 27 लाख रुपए लूटने का भी लगाया है आरोप
3 min read
Attack in factory
Police on the spot after attack

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के नेवरा गांव स्थित विराट सॉल्वेंट फैक्टरी में सोमवार की रात हिंसक वारदात हुई है। करीब 50 से अधिक हमलावरों ने फैक्टरी पर धावा बोलते हुए जमकर तोडफ़ोड़ और मारपीट (Attack in factory) की। इस हमले में फैक्टरी संचालक और एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी संचालक ने लगभग 1 करोड़ रुपए का नुकसान की आशंका जताई है। संचालक का आरोप है कि हमलावर 27 लाख रुपए नकद लूट कर ले गए हैं। वहीं फैक्टरी संचालक पर भी कुछ दिन पूर्व एक मजदूर को पीटने का आरोप नेवरा गांव के लोगों ने लगाया है, जिसकी वजह से उक्त वारदात के होने की बात सामने आ रही है।

Owner's beaten by people

गौरतलब है कि हमलावर लाठी, डंडों से लैस (Attack in factory) होकर 50 से अधिक लोग मंगलवार की रात 8 बजे फैक्टरी परिसर में घुसे। उनके द्वारा दस्तावेजों को जलाया गया तथा वहां खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। वारदात के बाद कोतवाली पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। फैक्टरी संचालक ने इसे सुनियोजित आपराधिक साजिश बताया है।

उनका दावा है कि कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने प्लांट चलाने के एवज मे रुपए की मांग की थी और इनकार के बाद यह हमला हुआ। पुलिस (Attack in factory) का कहना है कि जांच जारी है।

Threw documents

इस घटना से आक्रोशित राइस मिलर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले उद्यमियों में भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं और उद्योग जगत की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Attack in factory: नेवरा गांव के लोगों ने ये कहा

इधर नेवरा के ग्रामीणों ने इस घटना को मजदूरी विवाद से उपजा बताया है। ग्रामीणों के अनुसार एक श्रमिक द्वारा अपनी मजदूरी मांगने पर संचालक ने उसे पीट दिया, इससे गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्टरी पर धावा (Attack in factory) बोल दिया।

Police on the spot

हालांकि संचालक ने मारपीट से इनकार किया है। ग्रामीणों का दावा है कि लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है।

पुलिस कर रही 2 बिंदुओं पर जांच

बताया जा रहा है कि पूर्व में फैक्टरी से निकल रहा गंदा पानी तालाब में जा रहा था, इससे खेत भी खराब हो रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस (Attack in factory) दोनों एंगल से जांच कर रही है। एक ओर अवैध वसूली की साजिश की आशंका तो दूसरी ओर मजदूरी विवाद से उपजा आक्रोश, इन दोनों बिंदुओं पर जांच जारी है।

Updated on:
21 May 2025 09:13 pm
Published on:
21 May 2025 09:13 pm
Also Read
View All
Surajpur Hemp Smuggling: बोलेरो छिपाकर बाइक से भागने लगा युवक, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, तलाशी में मिला 44 लाख का गांजा

Surajpur News: रेलवे के तत्काल रिजर्वेशन टिकट के अवैध कारोबार में शामिल था बस ड्राइवर, RPF ने किया गिरफ्तार

Surajpur Bee’s Attack: पुष्प वाटिका में मधुमक्खियों का हमला, भागीं महिलाएं-बच्चियां, मची अफरातफरी, दर्जनभर घायल

Surajpur Bridge Washed Away: रातभर हुई बारिश, सुबह नींद खुली तो गायब था 10 करोड़ का पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल