सुरजपुर

Big incident: बिजली पोल हटाते समय करंट की चपेट में आकर 2 युवकों की मौत, मकान मालिक झुलसा

Big incident: नए मकान का चल रहा था निर्माण कार्य, मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित पुराने पोल को हटाने का काम कर रहे थे 2 मजदूर व मकान मालिक
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2025, 5:06 PM IST
Big incident
Dead body of laborers (Photo- Patrika)

भैयाथान। सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर करंट के चपेट (Big incident) में आकर 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल पुराने विद्युत पोल को हटाने के दौरान तरंगित तार के संपर्क में तीनों आ गए। हादसे में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की प्रक्रिया पूरी की।

झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा निवासी विपिन चंद जायसवाल नए मकान का निर्माण करवा रहा है। उसके यहां गांव के ही 2 मजदूर रामप्रसाद विश्वकर्मा व कल्लू (Big incident) काम कर रहे थे। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे निर्माणाधीन घर से कुछ ही दूरी पर एक पुराने विद्युत पोल को दोनों मजदूरों की मदद से विपिन चंद जायसवाल द्वारा हटाया जा रहा था।

इसी दौरान वहां से गुजरे करंट प्रवाहित बिजली के सर्विस तार से पोल टच हो गया और तीनों उसकी चपेट में आ गए। इससे तेज झटका लगा और तीनों वहीं गिर गए। हादसे (Big incident) में रामप्रसाद विश्वकर्मा व कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन चंद गंभीर रूप से झुलस गया।

Big incident: काटी गई बिजली

हादसे (Big incident) में घायल विपिन चंद जायसवाल को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली कट की। इधर झिलमिली पुलिस ने पीएम पश्चात दोनों का शव उनके परिजन को सौंप दिया है।

Updated on:
22 Aug 2025, 5:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल