सुरजपुर

Blind murder case: पहले बर्थ-डे का केक काटा फिर पत्नी का गला घोंटकर चाकू से रेत दिया गला, गैरमर्द से संबंध का था शक

Blind murder case: सूरजपुर जिले के जयनगर थाना अंतर्गत मोरभंज डेम के जंगल में मिली युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी, पति ही निकला हत्यारा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

3 min read
Husband arrested (Photo- Patrika)

बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज डेम से लगे जंगल में 30 जनवरी को एक युवती का गला रेता शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया। आरोपी को पत्नी के गैरमर्द से अवैध संबंध (Blind murder case) का शक था। वह उसकी हत्या करने की कई दिनों से योजना बना रहा था। इसी बीच 29 जनवरी को अपने जन्मदिन के दिन उसे मोरभंज डेम घूमाने की बात कहकर ले गया था। यहां उसने पहले केक काटा फिर पत्नी के स्टॉल से उसका गला घोंट दिया। फिर चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया था।

अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी रिंकी पाटिल ने जयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बड़ी बहन पिंकी सोलंकी 29 जनवरी को दोपहर करीब 12.30 बजे दोस्त की बर्थडे पार्टी (Blind murder case) में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। संपर्क करने पर उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था।

ये भी पढ़ें

Narcotic injections smuggling: 6 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, सप्लाई का है झारखंड कनेक्शन

इसी बीच 30 जनवरी ग्राम मोरभंज डेम के पास जंगल किनारे एक युवती का शव मिलने की सूचना पर वह पहुंची। उसने शव की पहचान अपनी बहन पिंकी के रूप में की। शव (Blind murder case) की हालत बेहद भयावह थी। गले में धारदार हथियार से काटने के गहरे निशान थे।

Girl dead body (Photo- Patrika)

उसने बहन के दूसरे पति हेमंत उर्फ गोलू पर हत्या (Blind murder case) करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने एसएसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश एवं एसडीओपी अभिषेक पैकरा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की की।

चरित्र शंका पर हत्या की स्वीकारी बात

शक के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति हेमंत उर्फ गोलू को बिश्रामपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर पकड़ा। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतिका (Blind murder case) उसकी पत्नी थी और वह उस पर चरित्र शंका करता था। इसी शक के चलते वह लंबे समय से उसे जान से मारने की फिराक में था।

29 जनवरी को आरोपी का जन्मदिन था, इसी बहाने वह पत्नी को घुमाने ले जाने का झांसा देकर बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएस 3152 से अंबिकापुर के एक होटल ले गया। यहां दोनों ने खाना खाया। इसके बाद वह उसे मोरभंज डेम के पास जंगल में ले गया।

जंगल में आरोपी ने पहले जन्मदिन का केक काटा, शराब पी और फिर पूरी योजना के तहत पत्नी के गले में स्टॉल से फंदा बनाकर कस दिया। इसके बाद धारदार चाकू से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या (Blind murder case) कर फरार हो गया।

Blind murder case: डेम में फेंक दिया था चाकू

आरोपी ने बताया कि उसने हत्या (Blind murder case) में प्रयुक्त चाकू डेम में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेमंत सोलंकी पिता कृष्ण कुमार सोलंकी 24 वर्ष निवासी पंडोपारा थाना पटना जिला कोरिया, स्थायी पता ग्राम पंचायत कुसमुसी भैयाथान को 1 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कार्रवाई (Blind murder case) में जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का, सहायक उप निरीक्षक शशि शेखर तिवारी, मनोज द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र कुमार एक्का, रविशंकर पांडेय, आरक्षक अंबिका प्रसाद मरावी, सुरेश साहू, हरिशंकर सिंह, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

Suicide case: प्रेमिका ने की आत्महत्या तो प्रधान आरक्षक ने प्रेमी से मांगे 50 हजार, डर से उसने भी किया सुसाइड, अब एफआईआर

Published on:
01 Feb 2026 06:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर