सुरजपुर

Breaking News : एसपी ले रहे थे मीटिंग और पुलिस कंट्रोल रूम में लग गई आग, 5 लाख की दवाइयां भस्म

तेज आंधी के कारण न्यायालय परिसर के समीप गुजरा 11केव्ही तार एलटी लाइन पर टूटकर गिरने से हादसा, 2 मेडिकल सहित 4 दुकानों में लगी आग

2 min read
Fire in Police control room

सूरजपुर. तेज आंधी चलने से शुक्रवार की दोपहर सूरजपुर न्यायालय परिसर के पास से गुजरा 11केव्ही का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे तेज आवाज के साथ वहां स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के बाहरी हिस्से में आग लग गई। इस दौरान एसपी पहली मंजिल पर पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे।

इसके अलावा वहीं स्थित 2 मेडिकल सहित 4 दुकानों में भी मीटर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग से एक मेडिकल दुकान में रखी लाखों रुपए की दवाइयां जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर पुलिसकर्मियों ने बोर के पानी के माध्यम से कंट्रोल रूम मे ंलगी आग बुझाई।

ये भी पढ़ें

प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी तो वियोग में पति ने ससुराल में उसी के दुपट्टे से बनाया मौत का फंदा

सूरजपुर में दोपहर करीब 3.30 बजे तेज आंधी चल रही थी। तेज हवा के कारण न्यायालय परिसर के पास से गुजरा 11केवी का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे वहां स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के बाहरी हिस्से में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंट्रोल रूम की ऊपरी मंजिल में एसपी पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे।

आग लगता देख तत्काल पुलिसकर्मी दौड़े और वहां रहे बोर के पानी से आग बुझा दी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इधर एलटी लाइन पर 11केवी का तार गिरने से शहर में ही स्थित राजेश मेडिकोज, श्रीराम मेडिकोज, श्याम कलेक्शन व बुक कॉर्नर में लगे विद्युत मीटर में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप लेना शुरु किया।

इसी बीच सूचना पर नगरपालिका की फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तत्काल आग बुझाना शुरु किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक राजेश मेडिकोज में रखी करीब 5 लाख की दवाइयां जल गईं, जबकि अन्य दुकानों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।


पुलिसकर्मियों ने दुकानों के पास भेजा दमकल
कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम वहां पहुंची थी लेकिन यहां पुलिसकर्मियों द्वारा आग बुझा ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने दमकल टीम को दुकानों में लगी आग बुझाने भेजा। हादसे के दौरान मौके पर काफी संख्या में की भीड़ जुट गई थी।

ये भी पढ़ें

Breaking News : परीक्षा शुरु होते ही जीव विज्ञान का प्रश्न-पत्र सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, मचा हड़कंप

Published on:
06 Apr 2018 06:02 pm
Also Read
View All