9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी तो वियोग में पति ने ससुराल में उसी के दुपट्टे से बनाया मौत का फंदा

दो बेटियों में से एक को साथ ले गई थी पत्नी, सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों को हुई शंका, किसी तरह दरवाजा खोला तो रह गए अवाक

2 min read
Google source verification
Man body

Young man body

चिरिमिरी. एक युवक की पत्नी 2 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जाते-जाते वह दो में एक एक बेटी को भी साथ ले गई थी। पत्नी के भागने से युवक दुखी रहता था। उससे पत्नी का वियोग सहन नहीं हुआ तो गुरुवार की रात उसने पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाया और ससुराल में ही फांसी पर लटक गया।

सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने खटखटाया। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो सामने का नजारा डरावना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


कोरिया जिले के चिरमिरी के वार्ड नंबर-6 धर्मनगरी दफाई पोंड़ी कॉलरी निवासी मकर उर्फ राममनी पिता रामजी भगत (25) टैक्सी चालक था। वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित ससुराल में रहता था। उसकी पत्नी करीब २ महीने पहले किसी दूसरे पुरुष के साथ भाग गई थी। उसके वियोग में पति ने गुरुवार की रात अपने घर में पत्नी के दुपट्टे से ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की की 2 मासूम बेटियां भी हैं। इसमें से एक को उसकी पत्नी लेकर चली गई है।

मामले में मृतक ने अपनी पत्नी की गुमशुुदगी की रिपोर्ट पोड़ी थाना में दर्ज कराई थी। मृतक रोजाना की तरह अपने घर में रात को सोने गया था, लेकिन जब सुबह वह अपने घर से नहीं निकला तो उसके पिता काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर जैसे-तैसे दरवाजा खोला गया तो मृतक काला दुपट्टा में फांसी पर लटका था।

मामले में तत्काल पोड़ी थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डीआर टंडन दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक रघुनंदन सिंह, लक्ष्मी चन्द कश्यप, राजेंद्र राजेश रगड़ा, रामलाल शामिल थे।


मकान को लेकर विवाद होने की चर्चा
जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने ससुराल में रहता था। मृतक का घर कुछ दूरी पर है, जहां उसके पिता और भाई रहते हैं। वहीं मोहल्ले में चार दिन पहले मृतक को उसके ससुर द्वारा मकान खाली करने की बात कहने को लेकर आपस में विवाद होने की चर्चा है।