सुरजपुर

Brutal murder: ट्रिपल मर्डर के आरोपी की धारदार हथियार से जघन्य हत्या, 1 साल पहले ही जेल से हुआ था रिहा

Brutal murder: अपनी मां, पत्नी व बच्चे की हत्या के आरोप में ठहराया गया था दोषी, 8 साल तक जेल में रहने के बाद लौटा था घर, नए मकान का करा रहा था निर्माण
2 min read
Brutal murder
Murder in Jamdei village (Photo- Patrika)

बिश्रामपुर। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमदेई खालपारा में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या (Brutal murder) कर दी। सोमवार की सुबह उसकी खून से लथपथ लाश घर के बाहर मिली। सूचना पर एसडीओपी, एसएफएल व डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जमदेई खालपारा निवासी 52 वर्षीय रामजतन पनिका पिता पीतांबर पनिका करीब 8 वर्ष पूर्व अपनी मां, पत्नी और बच्चे की हत्या (Brutal murder) के मामले में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद वह जेल में निरुद्ध रहा और करीब 1 वर्ष पूर्व रिहा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह घटना के समय घर पर अकेला था।

पुलिस ने सोमवार की सुबह घर के बाहर ग्रामीण का खून से लथपथ शव बरामद कर पंचनामा पीएम उपरांत विवेचना शुरु कर दी है। हत्या (Brutal murder) के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है।

Police on the spot (Photo- Patrika)

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक अपने घर के समीप वर्तमान में पक्के मकान का निर्माण करा रहा था। जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा था, उसे वह पहले बेच चुका था, बावजूद इसके कब्जा (Brutal murder) नहीं छोड़ते हुए उसी भूमि में निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

Brutal murder: संदेही को हिरासत में लिया

जांच के दौरान पुलिस डॉग मृतक के घर के आसपास घूमने के बाद कुछ दूरी पर स्थित कॉलरी कर्मी नवल दास के घर तक पहुंचकर रुक गया था। इसके बाद पुलिस ने संदेही (Brutal murder) नवल दास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मामले की जांच एसडीओपी अभिषेक पैकरा, जयनगर थाना प्रभारी टीआई रूपेश कुंतल, एएसआई शशिशेखर तिवार, प्रधान आरक्षक दीपक दुबे व सुरेश साहू द्वारा की जा रही है।

Updated on:
15 Dec 2025 08:14 pm
Published on:
15 Dec 2025 08:14 pm