सुरजपुर

Car accident: कार की टक्कर से गंभीर 6 वर्षीय बालिका की मौत, परिजन ने पहले दाह संस्कार से किया इनकार, फिर…

Car accident: मृत बालिका के परिजन द्वारा उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार करने की सूचना मिलते ही पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम, दी गई समझाइश

less than 1 minute read
Innocent girl srishti died in car accident (Photo source- Patrika)

भैयाथान। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय बालिका (Car accident) की इलाज के दौरान अंबिकापुर में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और उन्होंने बालिका का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस व जनप्रतिनिधियों की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने पीडि़त परिवार को समझाइश दी। इसके बाद गुरुवार को बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मंगलवार को कार क्रमांक सीजी 16 सीएम 9428 से ग्राम बसकर के बसोरपारा में 6 वर्षीय सृष्टि को टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना (Car accident) के बाद वाहन चालक बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान लेकर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें

Rumor of child thief: Video: बच्चा चोर समझकर ऑटो चालक को पेड़ में बांधा, फिर डंडे व चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

यहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को शून्य पर पंजीबद्ध कर आगे की जांच के लिए भैयाथान थाना को भेज दिया है। इधर बच्ची की मौत (Car accident) से दुखी परिजन ने न्याय और उचित कार्रवाई की मांग करते हुए दाह संस्कार करने से मना कर दिया।

Car accident: टीआई व नायब तहसीलदार ने दी समझाइश

सूचना मिलते ही टीआई नसीम उद्दीन, नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू तथा जनपद सदस्य इंद्रावती राजवाड़े मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाइश (Car accident) दी।

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा उचित कार्रवाई और सहयोग का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए। ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश सिंह ने दाह संस्कार हेतु 2000 रुपए की मदद परिजन को की। अंतत: गुरुवार को बच्ची का दाह संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

OPium seized in Balrampur: कुसमी में खेत में लगी 43 क्विंटल अफीम जब्त, कीमत है 4.75 करोड़ रुपए, 7 आरोपी गिरफ्तार

Published on:
12 Mar 2026 08:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर