सुरजपुर

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी बंद बताकर उपार्जन केंद्रों में नहीं काटा जा रहा टोकन, जबकि 31 जनवरी तक है अंतिम तिथि

CG Dhan Kharidi: कई किसानों ने अब तक नहीं बेचा है धान, जब किसान धान लेकर पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि बंद हो चुकी है धान खरीदी
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2025, 2:38 PM IST
धान खरीदी में AI की एंट्री! गड़बड़ी पर लगेगा डिजिटल पहरा, करोड़ों के नुकसान पर लगेगा लगाम...(photo-patrika)
धान खरीदी में AI की एंट्री! गड़बड़ी पर लगेगा डिजिटल पहरा, करोड़ों के नुकसान पर लगेगा लगाम...(photo-patrika)

सूरजपुर। शासन द्वारा धान खरीदी (CG Dhan Kharidi) की अंतिम तारीख 31 जनवरी रखी गई है, लेकिन 24 जनवरी से ही धान खरीदी का विकल्प कम्प्यूटर सिस्टम से हटा दिया गया है। इससे जिले के कई किसान धान विक्रय करने से वंचित हो गये हैं। 24 जनवरी को ही कई किसान टोकन कटाने व कई डेट संशोधन कराने पहुंचे तो उन्हें धान खरीदी बंद बताकर उपार्जन केंद्र से लौटा दिया गया। इससे किसानों में नाराजगी व मायूसी देखी जा रही है।

टोकन कटाने पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि 24 जनवरी तक खरीदी केंद्रों में धान विक्रय का टोकन (CG Dhan Kharidi) काटा जाएगा और 31 जनवरी तक धान खरीदी जाएगी। लेकिन वे जब 24 जनवरी को टोकन कटवाने खरीदी केंद्र पहुंचे तो उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि धान खरीदी बंद हो चुकी है अब टोकन नही कटेगा।

वहीं कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनका टोकन तो कटा था परंतु किन्हीं कारणों से वे धान नही विक्रय नही कर पाए थे, उन्हें अपने टोकन को संशोधित कराना था, लेकिन ऑनलाइन में धान खरीदी (CG Dhan Kharidi) का विकल्प बंद होने से उनका टोकन भी संशोधित नही हो सका है।

ऐसे में किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि जब शासन द्वारा धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी रखी गई है तो समय से पहले खरीदी क्यों बंद की गई।

CG Dhan Kharidi: सूची संधारित करने के दिए गए हैं निर्देश

खाद्य अधिकारी संदीप भगत ने बताया कि जिले में 24 जनवरी तक का टोकन जारी हो चुका है। शेष किसानों की जानकारी सभी समिति प्रभारियों को सूची संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया है। कोई भी किसान धान विक्रय से वंचित नही होंगे। समितियों से सूची प्राप्त कर पात्र किसानों की धान की खरीदी (CG Dhan Kharidi) शासन से प्राप्त निर्देशानुसार की जाएगी।

Updated on:
25 Jan 2025, 2:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल