सुरजपुर

CG Knife attack: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में चाकूबाजी, 3 युवक घायल, एक रायपुर रेफर

CG Knife attack: गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हो गया विवाद, इस बीच एक युवक ने दूसरे के पेट में घोंप दिया चाकू, बीच-बचाव कर रहा युवक व हमला करने वाले युवक भी चाकू के वार से गंभीर
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2024, 9:27 PM IST
CG knife attack
2 side people reached in police station

भैयाथान। CG Knife attack: सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़सरा में गुरुवार की देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 2 पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी (CG knife attack) हो गई। इस घटना में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है, जबकि 2 युवकों को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूरजपुर जिले के भैयाथान से लगे ग्राम बड़सरा में गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे गाजे-बाजे के साथ युवाओं द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर निखिल यादव और मनीष साहू के बीच विवाद हो गया। इसके बाद निखिल यादव ने मनीष यादव के पेट में चाकू घोंप (CG knife attack) दिया।

2 side people reached in police station

तभी बीच-बचाव करने आए कुलदीप सिंह के सिर पर भी चाकू लग गया। वहीं इस दौरान निखिल के भी पीठ पर चाकू से हमला किया गया। चाकूबाजी की घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों अस्पताल में भर्ती, एक रायपुर रेफर

तीनों घायलों को भैयाथान के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने मनीष यादव व कुलदीप सिंह को अंबिकापुर रेफर कर दिया। इनमें मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं निखिल यादव रायपुर रेफर किया गया है।

CG Knife attack: पुलिस ने दर्ज किया अपराध

मामले में झिलमिली पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में लोग सवाल उठा रहे हैं कि गणेश प्रतिमा विसर्जन में चाकू आखिर पहले से क्यों रखा गया था।

2 side people reached in police station

क्या कोई पुरानी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम देने की योजना तैयार की गई थी।

Updated on:
13 Sep 2024, 9:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ