मैनपाट क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से हाथियों का आतंक है। हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण शाम होते ही गांव छोड़ देते हैं और कैंप में पूरी रात गुजारते हैं। ग्रामीणों के लिए वन विभाग द्वारा गांव के पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र या अन्य पक्के मकानों के छत पर अस्थाई कैंप बनाया गया है। यहां हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण रात गुजारते हैं।