28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ration card renewal last date: राशनकार्ड नवीनीकरण की फिर बढ़ी तारीख, यहां 45 हजार 737 लोगों ने अब तक नहीं कराया ई-केवाईसी

Ration card renewal last date: 2 लाख 81 हजार परिवारों का होना था ई-केवाईसी लेकिन अब भी 45 हजार से ज्यादा परिवारों ने नहीं ली है रुचि, राशन मिलना बंद हो जाएगा तो सरकार को देंगे दोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Sep 2024, 1:44 PM IST

Ration card renewal last date

Koria ration card holders in ration shop

बैकुंठपुर। Ration card renewal last date: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय ने राशनकार्ड नवीनीकरण कराने की अंतिम तिथि (Ration card renewal last date) में फिर बढ़ोतरी कर दी है। छूटे हुए हितग्राही अब 31 अक्टूबर तक राशनकार्ड का नवीनीकरण कराने ई-केवाईसी करा पाएंगे। फिलहाल कोरिया में 45737 परिवारों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है। वहीं 235229 परिवारों का ई-केवाईसी पूरा करा लिया गया है।


सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण (Ration card renewal last date) कराने फिर मौका दिया गया है। इस बार 100 फीसदी ई-केवाईसी कराने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में कोरिया में 83.75 फीसदी परिवारोंं ने नवीनीकरण के साथ ई-केवाईसी कराया है।

वहीं छूटे हुए हितग्राहियों को 31 अक्टूबर तक हर हाल में ई-केवाईसी (Ration card renewal last date) करवाना अनिवार्य है। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारी ने कहा है कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों में विशेष कैंप लगाकर नवीनीकरण को लेकर 100 फीसदी ई-केवाईसी कराकर कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें: CG Congress protest: कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- सीमेंट के रेट में वृद्धि कराकर की जा रही कमीशनखोरी

15 अगस्त तक पूरा करना था टारगेट

हमा आपको बता दें कि 15 अगस्त तक राशन कार्ड नवीनीकरण (Ration card renewal last date) कराने और नए कार्डों का वितरण करने ब्लॉक, निकाय, पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर लगाए गए थे।

अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नए कार्डों का वितरण और मौके पर छूटे हुए हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया जाएगा। नवीनीकरण के लिए छत्तीसगढ़ जनभागीदारी अपग्रेटेड वर्जन सॉफ्टवेयर के माध्यम से निर्धारित समय सीमा में डेटा एंट्री कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: Robbery in Jewellers shop: राजेश ज्वेलर्स से 5 करोड़ के सोने की डकैती में है बुकिया गिरोह का हाथ, झारखंड में गैंग है मोस्ट वान्टेड

Ration card renewal last date: ये निर्देश दिए गए

  • -सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में विशेष कैंप लगाकर शेष हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूरा कराएं।
  • -राशन दुकानों में सूचना के लिए बैनर, पंपलेट लगाकर प्रचार-प्रसार करें।
  • स्थानीय स्तर पर मुनादी कराकर राशनकार्डधारियों को सूचना दी जाए।

31 अक्टूबर तक 100 फीसदी करना है ई-केवाईसी

बैकुंठपुर खाद्य निरीक्षक भावना गुप्ता का कहना है कि राशनकार्ड नवीनीकरण (Ration card renewal last date) की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। इस अवधि में 100 फीसदी पूरा करना है। मामले में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक व विक्रेता को बचे हुए राशनकार्डों का शतप्रतिशत नवीनीकरण करना है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग