सुरजपुर

CG love murder: चरित्र पर शक करता था पति, पत्नी ने सोते समय कुल्हाड़ी से काट दिया गला, 6 महीने पहले ही किया था प्रेम विवाह

CG love murder: 6 महीने पूर्व ही दोनों ने किया था प्रेम विवाह, पति को शक था कि गैरमर्द से हैं पत्नी के संबंध, इस बात को लेकर रात में हुआ झगड़ा, आधी रात पत्नी उठी और सो रहे पति की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2024, 7:39 AM IST
CG love murder

भैयाथान. CG love murder: सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने मंगलवार की आधी रात सो रहे पति की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या (Husband murder) कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने कोरिया जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दसअसल दोनों ने दिसंबर माह में ही प्रेम विवाह (Love marriage) किया था, लेकिन पति को शक था कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध (Illegal relation) हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच रात में झगड़ा हुआ था। इसी बीच पत्नी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी।


सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसकर डालाबहरा निवासी युवक विवेक बसोर 29 वर्ष ने मनेंद्रगढ़ निवासी युवती सोनबाई 25 वर्ष से दिसंबर माह में प्रेम विवाह किया था। इसी बीच मंगलवार की आधी रात पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की गला काटकर हत्या (CG love murder) कर दी और फरार हो गई।

इसकी रिपोर्ट बुधवार की सुबह मृतक के पिता विश्वनाथ बसोर ने झिलमिली थाने में दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके बेटे की गला काटकर हत्या की गई है तथा बहू फरार है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर के नेतृत्व में बैकुंठपुर थाने के समीप दबिश देकर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सूरजपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पत्नी बोली- चरित्र पर करता था शक तो मार डाला

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और मंदिर में शादी भी की थी। लेकिन पति उसके चरित्र पर आए दिन शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

मंगलवार की रात भी इसी बात पर दोनों का जमकर विवाद हुआ था। उसने बताया कि वह गुस्से में थी। जब पति सो गया तो रात करीब 2 बजे उसने कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या (CG Love murder) कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त टांगी भी जब्त किया है।

Updated on:
20 Jun 2024, 7:39 AM IST
Published on: