8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: खंडहर मकान में मिली युवती की अद्र्धनग्न लाश की गुत्थी सुलझी, 9 साल छोटे प्रेमी ने की थी हत्या

Murder in love affair: युवती का शव मिलने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घर से बाजार जाने के नाम पर निकली युवती 2 दिन से थी लापता, खोजबीन में खंडहर मकान में मिली थी लाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Jul 2023, 6:22 PM IST

Girl murder

Police on the spot

सीतापुर. Murder in love affair: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेटला स्थित खंडहर मकान में बुधवार को युवती की अद्र्धनग्न लाश मिली थी। युवती की हत्या की गई थी। युवती के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि युवती बाजार जाने के नाम पर सोमवार को घर से निकली थी। इस मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट पश्चात युवती के पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही युवती हत्या की है।


सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेटला निवासी मनीषा पैंकरा पिता छेरतू राम 37 वर्ष की लाश 19 जुलाई को गांव के ही खंडहर मकान में मिली थी। उसके शरीर के आधे हिस्से पर कपड़े नहीं थे। घटनास्थल पर खून के छींटे भी पड़े थे।

मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 17 जुलाई को घर से बाजार जाने के नाम पर निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी थी। जब घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरु की तो उसकी लाश मिली।

मामले में सीतापुर पुलिस ने युवती का शव बरामद कर पीएम कराया। इसमें हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।

यह भी पढ़ें: Video: स्कूल में बांटी गईं साइकिलों में हवा तक नहीं, ब्रेक शू भी जाम, घसीटते हुए घर ले गईं छात्राएं


प्रेमी ने ही की थी हत्या
पुलिस द्वारा हत्या की गुत्थी सुलझाने डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल टीम की मदद ली गई। इस दौरान पता चला कि मृतिका के पड़ोस मे रहने वाले अजय यादव उर्फ कोन्दा पिता भोंटू यादव 28 वर्ष घटना दिनांक से फरार है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि उसकी युवती से पहले से जान-पहचान थी तथा वह उससे बातचीत भी करता था। 17 जुलाई को उसने मृतका मनीषा को गांव के ही जर्जर मकान में मिलने बुलाया था।

यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसने युवती का सिर दीवार पर दे मारा। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा, महिला आरक्षक लक्ष्मनिया, आरक्षक पंकज देवांगन, अभिषेक राठौर व दिलसुख लकड़ा शामिल रहे।