अंबिकापुर. Girl students dragging bicycles: स्कूल आने-जाने में छात्राओं को परेशानी न हो, इसलिए शासन सरस्वती साइकिल योजना के तहत उन्हें साइकिलों का वितरण किया जाता है। यह योजना सालों से चल रही हैं। नया सत्र शुरु होते ही इन दिनों स्कूलों में साइकिल वितरण व शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। लेकिन सरस्वती साइकिल योजना के तहत बांटी जा रही साइकिल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। नई साइकिल मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे पर पलभर की खुशी तो देखी जा रही है लेकिन उसे घर तक ले जाने में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। नई साइकिल भी ऐसी बांटी जा रही है जिसे बिना मरम्मत कराए छात्राएं चला नहीं पा रहीं हैं। मंगलवार को छात्राओं द्वारा साइकिल घसीटते हुए घर ले जाने का मामला सामने आया है।