सुरजपुर

छपाक पर सियासत: कांग्रेस नेता ने खरीदी फिल्म की 200 टिकट, ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी फिल्म छपाक (Chhapak) को टैक्स फ्री कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने इसकी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने ट्वीट कर राज्य में फिल्म ''छपाक''को टैक्स फ्री करने की जानकारी दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2020, 5:22 PM IST
छपाक पर सियासत: कांग्रेस नेता ने खरीदी फिल्म की 200 टिकट,  ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
छपाक पर सियासत: कांग्रेस नेता ने खरीदी फिल्म की 200 टिकट, ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

सरगुजा. छपाक फिल्म पर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी है। जहां ABVP के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया। वहीँ फिल्म का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता आदित्येश्वर ने 2 सौ टिकट खरीदी और अपने कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने भी फिल्म देखने का ऐलान किया है और सम्भवतः वह कल फिल्म देखने जाएंगे।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी फिल्म छपाक (Chhapak) को टैक्स फ्री कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने इसकी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने ट्वीट कर राज्य में फिल्म ''छपाक''को टैक्स फ्री करने की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ से पहले मध्य प्रदेश में भी फिल्म छपाक को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

उन्होंने ट्वीट में कहा, समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म छपाक को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें।

Updated on:
10 Jan 2020, 5:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ