सुरजपुर

बस इतनी सी बात पर आरक्षक ने की युवक की बेदम पिटाई, पूरे गांव ने मचाया हंगामा

विवादित आरक्षक को एसपी ने किया लाइन अटैच, पिटाई के विरोध में टायर जलाकर किया प्रदर्शन, की जमकर नारेबाजी
2 min read
Protest
Protest by people

सूरजपुर. युवक द्वारा आरक्षक के सामने अपनी बाइक खड़ी करना महंगा पड़ गया। आरक्षक ने उसे बाइक किनारे लगाने कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच आरक्षक ने उसकी बेदम पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद वह उसे पकड़कर चौकी में ले गया।

इस बात की जानकारी जब युवक के परिजनों व गांव वालों को लगी तो काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक की पिटाई के विरुद्ध टायर जलकर धरना दिया तथा जमकर नारेबाजी की। यह खबर एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।


गौरतलब है कि बसदेई पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक रमेश कसेरा रात करीब 8.30 बजे मुख्य चौराहे पर फिक्स पॉइंट गश्ती कर रहे थे। उसी दौरान बसदेई का एक युवक लक्ष्मण राजवाड़े वहां पहुंचा और उससे बाइक किनारे लगाने की बात को लेकर आरक्षक का विवाद हो गया।

इसी बीच आरक्षक ने लक्ष्मण राजवाड़े की पिटाई कर दी। फिर आरक्षक उसका हाथ पकड़कर चौकी ले गया। इस बात की जानकारी जब लक्ष्मण राजवाड़े के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों को लगी तो एक-एक कर बसदेई चौक में लोगों का मजमा लगने लगा। देर रात 9 बजे से 10 बजे तक लोगों ने चौक पर ही टायर जलाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए आरोपी आरक्षक को हटाने की मांग करने लगे।


एसपी ने किया आरक्षक को लाइन अटैच
बसदेई मुख्य चौक में हंगामे की खबर सुनकर रात को ही पुलिस अधीक्षक डीआर आंचला मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के साथ बातचीत की। पीडि़त युवक एवं ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने मांग के अनुरूप विवादित आरक्षक रमेश कसेरा को लाइन अटैच करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।


बसदेई पुलिस की कार्यशैली पर उठते रहे हैं सवाल
बसदेई पुलिस चौकी के कई कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर ग्रामीण जन पहले से ही शिकायत करते रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बसदेई क्षेत्र के लोग तो प्रदेश के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा से भी मुलाकात कर चुके हैं ।

ग्रामीणों की शिकायत सुन गृहमंत्री ने चौकी प्रभारी को तलब भी किया था और ग्रामीणों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करने की नसीहत देते हुए फटकार भी लगाई थी। मंगलवार की रात को हुई इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने बसदेई चौकी में शीघ्र ही बड़े फेरबदल के संकेत दिए हैं।

Published on:
26 Apr 2018 02:27 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh PM Shri School: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की लंबी छलांग, छत्तीसगढ़ के शीर्ष 5 में यहां के 3 पीएमश्री स्कूल, कलेक्टर हुईं खुश

Illegal Sand Mining: नौगई तिहरा हत्याकांड के बाद रेत घाटों पर ताबड़तोड़ एक्शन, रेत लोड 14 मिनी ट्रक जब्त, नहीं थे नंबर प्लेट

National Baseball: राष्ट्रीय बेसबॉल में चमकी विश्रामपुर की बेटी चंचल, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली में जीता सिल्वर मेडल

Dial 112 Constable Beaten: डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी- See Video

Surajpur Blind Murder Case: बेटे ने ही पिता की हत्या के बाद 2 बोरियों में बांधकर फेंकी थी लाश, मां-मौसा समेत 4 गिरफ्तार