वन अमला भी ताकता रहा मुंह
बताया जा रहा है कि हाथियों द्वारा जब किसान के घर को घेरकर रखा गया था तो वन अमला वहां मुंह ताकता रहा। रात तक एक वन कर्मचारी को छोड़कर बाकी लोग अधिकारियों को बुलाने चले गए। इस दौरान गांव के लोग रेस्क्यू में जुटे रहे। फिलहाल हाथियों के गांव में ही डटे होने से ग्रामीणों में दहशत है।