
Minor raped and hanging
पटना. बेटियों से रेप के बाद हत्या करने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर ब्लॉक स्थित ग्राम कुड़ेली से सामने आया है। इसमें मंगलवार की रात शादी देखने निकली 17 वर्षीय किशोरी से दरिंदों ने गैंगरेप किया फिर सबूत मिटाने उसे पेड़ पर फांसी से लटका दिया।
घटनास्थल के पास ही मिले खून के निशान हैवानियत की कहानी बयां कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया। गुरुवार को पीएम के बाद मामले का खुलासा होगा। पुलिस इस सनसनीखेज मामले की विवेचना कर रही है।
कोरिया जिले के पटना थानांतर्गत ग्राम कुड़ेली निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी 24 अप्रैल की रात करीब 9 बजे गांव में ही शादी देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब रातभर वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की। इसी बीच बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे गांव के पास ही बगीचे में फांसी से लाश लटके होने की खबर आग की तरह फैल गई।
जब वहां किशोरी के परिजन पहुंचे तो उन्होंने उसकी पहचान की। इस दौरान किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त स्थिति में थे तथा दुपट्टे से फांसी पर लटकाया गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ कुछ दरिंदों ने पहले गैंगरेप किया होगा फिर हत्या कर लाश फांसी से लटका दी होगी।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना प्रभारी व एसडीओपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा पश्चात शव को पेड़ से उतारकर मरच्यूरी में रखवाया। गुरुवार को पीएम के बाद मामले का खुलासा होगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
घटनास्थल पर मिले हैं खून के छींटें!
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर किशोरी को फांसी से लटकाया गया है उसके पास ही खेत में खून के निशान भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ वहीं पर दरिंदगी की गई होगी।
Published on:
25 Apr 2018 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
