सुरजपुर

झारखंड से लाकर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बना रहे थे इसका एडिक्ट, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर जयनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर 3 युवकों ने भारी मात्रा में जब्त किया नशे का सामान
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2018, 7:22 PM IST
3 accused arrested
3 Accused with drugs

बिश्रामपुर. नशीली दवाइयों व इंजेक्शन के आसानी से उपलब्ध हो जाने के कारण इसकी चपेट में युवा आ रहे हैं। इधर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में सूरजपुर एसपी जीएस जायसवाल के निर्देश पर पूरे जिले भर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी बीच जयनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ग्राम संजयनगर में दबिश देकर 3 आरोपियों को बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ धर दबोचा। आरोपियों ने नशीली दवाएं गढ़वा से खरीदी थी। जब्त दवाओं की कीमत १ लाख से भी अधिक है।


नशीली दवाइयों के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जयनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम महावीरपुर, संजयनगर निवासी विक्रम राव उर्फ विक्की पिता स्व. गजपति राव, राजेश समद्दा व मुकेश मृधा पिता सुबल मृधा झारखंड के गढ़वा से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं लेकर आए हैं और संजयनगर में ही बेचने हेतु स्टॉक करके रखे हैं।

इसकी जानकारी मिलने पर जयनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस टीम ने विक्रम राव के पास से 696 नग कफ सिरप, राजेश समद्दार से 192 कप सिरप व मुकेश के पास से 576 नग कैप्सूल बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


1 लाख से अधिक की है दवाइयां
पुलिस के अनुसार जब्त नशीली दवाओं की कीमत १ लाख २ हजार 812 रुपए है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गढ़वा से नशीली दवाएं खरीदकर यहां लाते थे और मोटा मुनाफा कमाकर उसे बेचते थे। नशीली दवाइयों के अधिकांश खरीदार युवा ही थे। धीरे-धीरे ये युवाओं को एडिक्ट बनाने का काम कर रहे थे।

Published on: