26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधूरे रह गए छोटी बहन के अरमान, बोली थी – बर्थडे में तो नहीं आए पर रक्षाबंधन में जरूर आना भैया, कफन में लिपटा पहुंचा भाई

दो दिन पूर्व ही बहन का था जन्मदिन, दुर्ग में रह रहे भाई की सड़क हादसे में रक्षाबंधन से 3 दिन पूर्व हो गई मौत, बिलख-बिलखकर रोई बहन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Aug 2018, 4:13 PM IST

latest crime news

Avinash who death in road accident

सूरजपुर/भटगांव. दो दिन पूर्व छोटी बहन ने अपना जन्मदिन मनाया था। उसने दुर्ग में पढ़ रहे भाई को बर्थडे सेलिब्रेट करने बुलाया था लेकिन भाई ने यह कहा था कि पढ़ाई चल रही है। बर्थडे के बाद बहन ने कॉल कर कहा कि मेरे जन्मदिन पर तो आप नहीं आए लेकिन रक्षाबंधन में जरूर आना भैया।

भाई ने आश्वासन भी दिया था लेकिन बहन के रक्षाबंधन के अरमान अधूरे रह गए। रक्षाबंधन से 3 दिन पहले गुरुवार को भाई घर तो लौटा लेकिन कफन में लिपटा हुआ। यह देखकर बहन व माता-पिता दहाड़ मार-मारकर रोने लगे। यह देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

दरअसल, 22 अगस्त को सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित जरही के शक्तिनगर बी टाइप निवासी अशोक कुमार महान-1 खदान में कार्यरत हैं। उनका 18 वर्षीय पुत्र अविनाश चौहान दुर्ग में रहकर माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था।

22 अगस्त को वह अपनी बाइक से चाय पीने निकला था। इसी दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोहे के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता व अन्य परिजन दुर्ग पहुंचे। यहां पंचनामा व पीएम के बाद शाम को बेटे का शव उन्हें सौंपा। गुरुवार को शव लेकर घर पहुंचे। यहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असमय मौत से कॉलोनी में मातम पसर गया है।

छोटी बहन व माता-पिता सदमे में
मृतक अविनाश की छोटी बहन व माता-पिता इस हादसे से सदमे में हैं। छोटी बहन ने घटना के दो दिन पूर्व ही अपना जन्मदिन मनाया था। इसमें भाई के नहीं आने पर उसने कहा था कि भैया रक्षाबंधन में जरूर आना। उसे क्या पता था कि जिस भाई का वह इंतजार कर रही है उसकी मौत की खबर आएगी।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग