सुरजपुर

Girl body found in blanket: बंद कोल खदान की पोखरी में कंबल में बंधी मिली युवती की लाश, की गई है हत्या

Girl body found in blanket: खदान क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने पोखरी में कंबल तैरता हुआ देखा तो संदेह पर कोल माइंस अधिकारी को दी सूचना, पुलिस भी मौके पर पहुंची
less than 1 minute read
Girl body found in blanket: बंद कोल खदान की पोखरी में कंबल में बंधी मिली युवती की लाश, की गई है हत्या
Girl body

जरही. भटगांव थाना क्षेत्र के महान-1 बंद खदान के पोखरी में शुक्रवार को एक अज्ञात युवती का शव तैरता हुआ मिला। शव कंबल में लिपटा (Girl body found in blanket) हुआ था और रबर से बंधा हुआ था, जिससे हत्या की पूरी संभावना जताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 4-5 दिन पहले हत्या कर शव फेंका गया होगा। पुलिस ने शव बरामद कर मामले को जांच में लिया है।

सूरजपुर जिले के भटगांव महान-1 खदान के आस-पास रहने वाले लोगों ने शुक्रवार को खदान के पोखरी में कंबल में बंधा शव को तैरते देखा। इसकी सूचना (Girl body found in blanket) उन्होंने तत्काल एसईसीएल अधिकारी को दी। इसके बाद एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि शव एक युवती का है, जिसकी उम्र करीब 25-26 वर्ष है। मृतका के हाथों में गोदना बना हुआ है। पुलिस के अनुसार शव को कंबल में लपेटकर (Girl body found in blanket) रबर से बांधा गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या हुई है।

Girl body found in blanket: पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने शव (Girl body found in blanket) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। भटगांव पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Updated on:
28 Mar 2025 08:01 pm
Published on:
28 Mar 2025 07:55 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh PM Shri School: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की लंबी छलांग, छत्तीसगढ़ के शीर्ष 5 में यहां के 3 पीएमश्री स्कूल, कलेक्टर हुईं खुश

Illegal Sand Mining: नौगई तिहरा हत्याकांड के बाद रेत घाटों पर ताबड़तोड़ एक्शन, रेत लोड 14 मिनी ट्रक जब्त, नहीं थे नंबर प्लेट

National Baseball: राष्ट्रीय बेसबॉल में चमकी विश्रामपुर की बेटी चंचल, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली में जीता सिल्वर मेडल

Dial 112 Constable Beaten: डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी- See Video

Surajpur Blind Murder Case: बेटे ने ही पिता की हत्या के बाद 2 बोरियों में बांधकर फेंकी थी लाश, मां-मौसा समेत 4 गिरफ्तार