सुरजपुर

Job fraud: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.38 लाख की ठगी, फरार आरोपी 9 माह बाद गिरफ्तार

Job fraud: ठगी के मामले में एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका था जेल, फरार आरोपी की पुलिस कर रही थी तलाश

2 min read
Fraud accused arrested (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। रेलवे में भृत्य पद पर नौकरी लगवाने के नाम एक युवक से 2 आरोपियों ने 2 लाख 38 हजार रुपए की ठगी की गई थी। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपयों की मांग की, लेकिन 70 हजार वापस (Job fraud) करने के बाद बाकी के रुपए वे नहीं दे रहे थे। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट जयनगर थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मई 2025 में गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी फरार था। 9 माह बाद पुलिस ने फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव निवासी बालरूप सिंह ने 4 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सितम्बर 2023 में इसके परिचित अज्जू सिंह पिता बुढऩ सिंह (Job fraud) निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर द्वारा रेलवे विभाग में भृत्य की नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 38 हजार 6 सौ रुपए लिया गया था।

ये भी पढ़ें

Woman death case: सडक़ हादसे में गंभीर महिला की अस्पताल में मौत, परिजन ने मचाया हंगामा, बोले- हमने बार-बार कहा, लेकिन…

नौकरी नहीं लगने के बाद 70 हजार वापस किया, शेष रकम लौटाने से इनकार कर दिया है। अज्जू सिंह द्वारा नौकरी लगाने के नाम रकम लेकर धोखाधड़ी (Job fraud) की गई है। रिपोर्ट पर धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले में पुलिस ने पूर्व में 6 मई 2025 को आरोपी अज्जू सिंह को गिरफ्तार किया था।

उसने पूछताछ में अपने सहयोगी सुदामा दास के साथ मिलकर रेलवे विभाग में भृत्य का नौकरी लगाने के नाम पर पीडि़त और उसके भाई से विभिन्न माध्यमों से कुल 2 लाख 38 हजार 600 रुपए (Job fraud) लिए जाने की बात स्वीकारी थी। मामले में आरोपी सुदामा फरार था।

Job fraud: पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर प्रभारियों को लंबित मामलों में आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकडऩे के निर्देश दिए थे। जयनगर पुलिस फरार आरोपी (Job fraud) की खोजबीन में लगी थी।

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुदामा दास पिता स्व. समल दास उम्र 48 वर्ष निवासी मरौल बरडीपाटोला थाना बगीचा जिला जशपुर को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अज्जू के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

पुलिस ने आरोपी (Job fraud) को मंगलवार को सूरजपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में जयनगर थाना प्रभारी रूपेश कुन्तल एक्का, एसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक रजिन्दर एक्का, आरक्षक हरिशंकर सिंह, सुरेश साहू व अम्बिका मरावी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

Road jam: एनएच-343 की बदहाल सडक़ और जल संकट को लेकर किया चक्काजाम, कांग्रेसी बोले- …नहीं तो प्रदेशभर में करेंगे उग्र आंदोलन

Published on:
18 Feb 2026 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर