सुरजपुर

Elephant in Surajpur: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, कबरा कान हाथी ने 2 ग्रामीणों को मार डाला, एक कर रहा था फसल की रखवाली

Surajpur Elephants news: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर व सूरजपुर वन परिक्षेत्र में कबरा कान हाथी लगातार मचा रहा आतंक, लोग भी उसे खदेडऩे जान पर लगा रहे दांव, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 2:40 PM IST
Kabra Elephant killed 2 villages
Elephant in Surajpur, क्षेत्र में भ्रमण करता कबरा हाथी (Photo- Patrika)

भटगांव। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। हाथी आए दिन लोगों की जहां जान ले रहे हैं, वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा आतंक कबरा कान हाथी का है। उसने दिवाली की रात ग्राम सकलपुर और सोनपुर-सू में 2 ग्रामीणें को मार (Elephant killed 2 villagers) डाला। इनमें एक ग्रामीण अपने खेत में धान की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर मार डाला। कबरा कान हाथी के हमले में 2 ग्रामीणों की मौत से क्षेत्र में दहशत का आलम है। ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से हाथी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

पहली घटना सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सकलपुर-सोनगरा सर्किल की है। इस क्षेत्र में कबरा कान हाथी लगातार विचरण कर रहा है। कई बार युवा ग्रामीणों द्वारा हाथी (Kabra elephant) को खदेडऩे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसी बीच हाथी ने अचानक एक ग्रामीण पर हमला कर दिया।

हाथी से बचने वह भागने की कोशिश में था लेकिन हाथी ने सूंड से उठाकर उसे जमीन पर पटका फिर कुचल (Elephant crushed villager) दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना सूरजपुर क्षेत्र के सोनपुर-सू की है। यहां पंडोपारा निवासी मटूलाला पिता लालसाय 42 वर्ष रविवार की रात अपने खेत में धान फसल की रखवाली कर रहा था।

Elephant in Surajpur, ग्रामीण की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन (Photo- Patrika)

बताया जा रहा है कि वह आवारा मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में पहरा दे रहा था। इसी दौरान अचानक कबरा कान हाथी खेत में पहुंच गया और मटूलाला पर हमला कर उसे कुचल दिया। हाथी के हमले में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Kabra Elephant killed villager) रोते-बिलखते रहे परिजन

सुबह जब मटूलाला अपने घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने खेत में गए तो उसकी लाश पड़ी मिली। लाश देख वे रोने-बिलखने लगे। आस-पास हाथी के चलने के निशान थे। यह देखते हुए उन्हें समझ में आ गया कि कबरा हाथी ने उसे मार डाला है। दरअसल कबरा हाथी उस दौरान क्षेत्र में मौजूद था।

इधर लगातार हो रही जनहानि ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों (Elephants effected area) में ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदनशील गांवों में हाथियों की नियमित निगरानी, समय पर मुनादी, मोबाइल अलर्ट और वन विभाग द्वारा गश्त किया जाना चाहिए।

Updated on:
9 Nov 2026, 2:40 PM IST
Published on: