सुरजपुर

CG Crime: डंडे से वार कर मां की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

CG Crime:हल्ला करने से मना करने पर बेटे ने मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2025, 2:42 PM IST
CG Crime:डंडे से वार कर मां की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

CG Crime: उमेश्वरपुर चौकी पुलिस ने मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2025 को ग्राम उमेश्वरपुर निवासी विरेन्द्र सिंह ने अपने खलिहान से पैरा को ढोने के लिए गांव के 5 लोगों को अपने घर बुलाया था।

पैरा ढोने के बाद उसने घर के परछी में सभी को खिलाया-पिलाया। इस दौरान शोर शराबा हो रहा था। इस पर विरेन्द्र सिंह की मां एतवारी उर्फ रतियारो ने हल्ला करने से मना किया। इस बात से विरेन्द्र ने आवेश में आकर डण्डा से वार कर मां एतवारी की हत्या कर दी।

इस मामले में उमेश्वरपुर चौकी पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विरेन्द्र सिंह पिता नैनसाय उम्र 35 वर्ष ग्राम उमेश्वरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जब्त किया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर बिसुनदेव पैंकरा व उनकी टीम सक्रिय रही।

Updated on:
21 Apr 2025, 2:42 PM IST
Published on: