1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, शादी में गए पति की करवा दी हत्या

CG Crime: शादी समारोह में शामिल होने अपने ससुुराल बोगाटोला आया था। दूसरे दिन संजीव की लाश ग्राम बिरझुटोला के खेत में संदिग्ध अवस्था में पाई गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 21 Apr 2025, 12:24 PM IST

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, शादी में गए पति की करवा दी हत्या

CG Crime: मोहला थाना क्षेत्र के बिरझुटोला गांव में ससुराल आए एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में खेत में मिली थी। अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ षड़यंत्र कर अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस मामले में आरोपी पत्नी उसके प्रेमी और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Crime News: सो रहे बुजुर्ग की हत्या, सिर और मुंह पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार

गौरतलब है कि ग्राम ओरछे निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार सलामे पिता धनसिंग शादी समारोह में शामिल होने अपने ससुुराल बोगाटोला आया था। दूसरे दिन संजीव की लाश ग्राम बिरझुटोला के खेत में संदिग्ध अवस्था में पाई गई थी। ग्रामीण द्वारा खेत में लाश होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी और पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी।

विवेचना में मृतक की मौत गला दबा कर मामले का सामने आया। इस दौरान द्वारा पुलिस घटना के संबंध में संदेहियों से पूछताछ की गई। इस दौरान मृतक की पत्नी के साथ गांव के ही किसी युगल नामक युवक के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई। पुलिस तत्काल मृतक संजीव की पत्नी यशोदा मांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पत्नी यशोदा ने प्रेमी युगल के साथ मिल कर जान से मारने का षड़यंत्र रचे थे।