1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: सो रहे बुजुर्ग की हत्या, सिर और मुंह पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार

Crime News: कुकदुर थाना प्रभारी घटना स्थल जाकर मुआयना किया। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर, मुंह, गला में चोट के निशान हैं। मृतक को टंगिया से वार कर हत्या की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 20 Apr 2025, 3:32 PM IST

कैटरिंग मिस्त्री को खोलते तेल की कढ़ाई में धकेला… दोसा बनाने के नाम पर युवकों ने जमकर की मारपीट, मचा बवाल

Crime News: कुकदुर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदना के आश्रित गांव कौआनार के निवासी कारिया पिता मानसिंह गोड़(60) की उसके कोठार में ही हत्या हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक करिया अपने कोठार में ही सोता था। वहां पर वह अरहर की रखवाली करता था।

Crime News: टंगिया से वार कर ​की गई हत्या

मृतक की बहु सुबह चाय बनाकर ससुर कैसे नहीं आ रहे करके कोठार पहुंची तो खून से लथपथ शव खाट में पड़ा देखा। घर आकर पड़ोसियों को जानकारी दी। कुकदुर थाना में सूचना दिया गया। कुकदुर थाना प्रभारी घटना स्थल जाकर मुआयना किया। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर, मुंह, गला में चोट के निशान हैं। मृतक को टंगिया से वार कर हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: CG Crime: रायपुर में महिला की हत्या, आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Crime News: बताया जा रहा है कि मृतक ग्राम बाटीपथरा में पांच एकड़ जमीन खरीदा था। दोनों जमीन को बदला भी था। रुपए भी दिए थे। तीन साल तक कमाया था। फिर जमीन वापस मांग लिया। इस साल खेत में अरहर लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच में जुट चुकी है।