सुरजपुर

Surajpur Double Murder: मां-बेटे की हत्याकांड का कल होगा खुलासा! आरोपी तक पहुंची पुलिस, इलीगल रिलेशन की सामने आ रही बात

Surajpur Double Murder Case: बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशवपुर के ममता कॉलोनी में निवास कर रही शिक्षिका व उसके बेटे की नृशंस हत्या का मामला
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 7:38 PM IST
Teacher and his son murder case
Surajpur Double Murder, शिक्षिका रजनी बरेठ व पुत्र सुजल (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। सूरजुपर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केशवनगर के ममता कालोनी में निवासरत शिक्षिका और उसके 17 वर्षीय बेटे की 10 अक्टूबर को हुई हत्या (Female teacher-son murder) मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने आरोपी का वाहन बरामद किया है। पुलिस उसे लेकर गुरुवार को घटनास्थल पर घूमती रही। पुलिस द्वारा शुक्रवार को मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के चक्कर में शिक्षिका की हत्या की गई थी।

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर के कोरेया बाड़ी में एनएच 43 से कुछ दूर कच्चे सडक़ किनारे शिक्षिका रजनी बरेठ के 17 वर्षीय पुत्र का शव बरामद हुआ था, तब तक उसकी पहचान स्पष्ट नहीं थी। लगातार मृतक की शिनाख्ती के प्रयास के दौरान उसकी पहचान कार्मेल कन्वेंट स्कूल बिश्रामपुर के कक्षा 11 वीं के छात्र सुजल बरेठ (Mother-son murder) के रूप में हुई थी।

देर रात जब पुलिस उसके केशवनगर ममता कालोनी स्थित किराए के मकान पहुंची तो बाहर से ताला लगा मिला था। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ उसके घर का ताला तुड़वाकर जब तलाशी ली तो शिक्षिका 40 वर्षीय रजनी बरेठ का शव घर के बाथरूम में खून से लथपथ हाल में पड़ा मिला था।

Surajpur Double Murder, ममता कॉलोनी में जांच के दौरान पुलिस (Photo- Patrika)

पुलिस (Surajpur Police) ने घटना की सूचना परिजनों को देकर मौके पर बुलवा शव पंचनामा पीएम सहित अन्य जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। फिर मां-बेटे का रायगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया था। घटना के बाद से अंधे कत्ल के अपराध को सुलझाने पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल सहित पुलिस अमला जुटा रहा। शिक्षिका व उसके बेटे का मोबाइल गायब होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी हुई थी।

Double Murder: आरोपी तक पहुंची पुलिस

लगातार संदिग्ध फोन नम्बरों को ट्रेस करने, नगर के अलग अलग स्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने के बाद पुलिस आखिरकार हत्यारे तक पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी का वाहन (Accused vehicle seized) बरामद कर लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस घटना के बाद से मृतकों के गायब मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने, घटना के वास्तविक कारणों को जानने पुलिस गुरुवार को दिन भर आरोपी को लेकर अलग अलग स्थानों में घूमती रही। पुलिस द्वारा शुक्रवार को इस घटना का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।

Updated on:
22 Oct 2026, 7:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं, कांग्रेसियों ने 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, कहा- करेंगे उग्र प्रदर्शन

Surajpur News: दशहरा मेला घूमने परिवार के साथ गया था शिक्षक, लौटा तो टूटा था ताला, गायब थे कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवर

Surajpur Accident: सडक़ हादसे में मृत महिला के परिवार से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुलिस-प्रशासन को लगाई फटकार, कहा- ये दोहरी नीति

Surajpur Crime: कपड़ा दुकान में खरीदारी करने आई थीं राजस्थान की महिलाएं, ले उड़ीं 36 हजार की साडिय़ां, 12 गिरफ्तार

मां बाथरूम में, बेटा 20 किमी दूर: मां-बेटे हत्याकांड में 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, SP खुद संभाल रहे जांच